Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री मोदी आज मेरठ में 700 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले मेजर ध्यान चंद खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज मेरठ के दौरे पर एक बजे अपराह्न मेजर ध्यान चंद खेल विश्वविद्यालय की आधारशिला रखेंगे। यह विश्वविद्यालय मेरठ के सरधना कस्बे के सलावा और कैली गांव में स्थापित किया जा रहा है। इसकी अनुमानित लागत 700 करोड़ रुपये है।

प्रधानमंत्री मोदी जिन प्रमुख क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, उनमें खेल संस्कृति को बढ़ावा देना और देश के हर हिस्से में विश्वस्तरीय खेल अवसंरचना स्थापित करना शामिल है। मेरठ में मेजर ध्यान चंद खेल विश्वविद्यालय की स्थापना इस परिकल्पना को पूरा करने की दिशा में उठाया गया एक बड़ा कदम होगा।

खेल विश्वविद्यालय आधुनिक और उत्कृष्ट खेल अवसंरचना से लैस होगा, जैसे सिंथेटिक हॉकी मैदान, फुटबाल मैदान, बास्केटबॉल/वॉलीबॉल/हैंडबॉल/कबड्डी ग्राउंड, लॉन टेनिस कोर्ट, जिम्नेजियम हॉल, सिंथेटिक रनिंग स्टेडियम, तरणताल, बहुउद्देश्यीय हॉल और साइकिल वेलोड्रोम। विश्वविद्यालय में निशानेबाजी, स्क्वॉश, जिमनास्टिक, भारोत्तलन, तीरंदाजी, कैनोइंग और कयाकिंग जैसी अन्य सुविधायें भी रहेंगी। विश्वविद्यालय में 540 महिला और 540 पुरुष खिलाड़ियों को मिलाकर कुल 1080 खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने की क्षमता होगी।

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

21 hours ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

1 day ago

This website uses cookies.