प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सुबह 10:30 बजे भरूच, गुजरात में आयोजित किये जा रहे ‘उत्कर्ष समारोह’ को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम जिले में राज्य सरकार की चार प्रमुख योजनाओं के 100 प्रतिशत पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। ये योजनाएँ जरूरतमंद लोगों को समय पर वित्तीय सहायता प्रदान करने में मदद करेंगी।
भरूच के जिला प्रशासन ने इस वर्ष 1 जनवरी से 31 मार्च तक ‘उत्कर्ष पहल’ अभियान का संचालन किया, जिसका उद्देश्य विधवाओं, बुजुर्गों और निराश्रित नागरिकों को सहायता प्रदान करने वाली योजनाओं का पूर्ण कवरेज सुनिश्चित करना था। चार योजनाओं के लिए कुल 12,854 लाभार्थियों की पहचान की गई है। ये योजनाएँ हैं – गंगा स्वरूपा आर्थिक सहाय योजना, इंदिरा गांधी वृद्ध सहाय योजना, निराधार वृद्ध आर्थिक सहाय योजना और राष्ट्रीय कुटुम्ब सहाय योजना।
अभियान के दौरान, योजना के लाभ से वंचित लोगों के बारे में जानकारी एकत्र करने के लिए तालुका-वार व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबरों की घोषणा की गई। जिले के सभी गावों और नगर पालिका क्षेत्र के वार्डों में उत्कर्ष शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने वाले आवेदकों को मौके पर ही स्वीकृति प्रदान की गयी। अभियान को और सुविधाजनक बनाने के लिए उत्कर्ष सहायकों को प्रोत्साहन भी दिए गए।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment