Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री मोदी आज पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे, एक्सप्रेस-वे पर निर्मित 3.2 किमी लंबी हवाई पट्टी पर एयरशो भी देखेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज उत्तर प्रदेश की यात्रा पर जायेंगे और दोपहर करीब 1:30 बजे सुल्तानपुर जिले के करवल खीरी में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन के बाद, प्रधानमंत्री सुल्तानपुर जिले में एक्सप्रेस-वे पर निर्मित 3.2 किमी लंबी हवाई पट्टी पर भारतीय वायु सेना के एयरशो को भी देखेंगे।यह हवाई पट्टी आपात स्थिति में भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमानों को उतारने/उड़ान भरने के लिए निर्मित की गयी है।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की लम्बाई 341 किलोमीटर है। यह लखनऊ-सुल्तानपुर रोड (एनएच-731) पर स्थित गांव चौदसराय, जिला लखनऊ से शुरू होता है और यूपी-बिहार सीमा से 18 किमी पूर्व में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 पर स्थित गांव हैदरिया में समाप्त होता है। एक्सप्रेस-वे 6 लेन चौड़ा है, जिसे भविष्य में 8-लेन तक बढ़ाया जा सकता है। लगभग 22,500 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से निर्मित, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से उत्तर प्रदेश के पूर्वी भाग, विशेष रूप से लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, अयोध्या, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, आजमगढ़, मऊ और गाजीपुर जिलों के आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।

Leave a Comment

Recent Posts

इंग्लैंड Vs श्रीलंका महिला T20 विश्व कप मुकाबला आज, स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सभी की नजर

महिला T20 विश्व कप में रोमांचक मुकाबले की उम्मीद England Women vs Sri Lanka Women… Read More

44 minutes ago

भारत Vs अफगानिस्तान ODI मैच पर क्रिकेट प्रेमियों की नजर, धर्मशाला में रोमांचक मुकाबले की उम्मीद

IND Vs AFG ODI मैच को लेकर बढ़ा उत्साह भारत और अफगानिस्तान के बीच होने… Read More

1 hour ago

अक्षय कुमार फिर चर्चा में, लगातार नई फिल्मों और बड़े प्रोजेक्ट्स से बटोर रहे सुर्खियां

बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा… Read More

1 day ago

एलन मस्क की नेट वर्थ फिर चर्चा में, दुनिया के सबसे अमीर लोगों में क्यों शामिल हैं?

एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से… Read More

1 day ago

हिकारू नाकामुरा फिर चर्चा में, दुनिया के शीर्ष शतरंज खिलाड़ियों में क्यों गिना जाता है उनका नाम?

शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज… Read More

1 day ago

जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन, अस्पताल पहुंचने तक बिगड़ चुकी थी हालत

भारतीय खेल जगत को लगा बड़ा झटका भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज, एशियाई खेलों के स्वर्ण… Read More

1 day ago

This website uses cookies.