Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री मोदी आज नई दिल्ली में राज्‍यों के मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन के समापन सत्र की अध्यक्षता करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली में राज्‍यों के मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन के समापन सत्र की अध्यक्षता करेंगे। प्रधानमंत्री ने कल राज्‍यों के मुख्‍य सचिवों के दूसरे सम्‍मेलन में कहा कि यह सम्‍मेलन महत्‍वपूर्ण नीतिगत मुद्दों पर विचार-विमर्श करने और देश को नई उचांईयों पर ले जाने के लिए टीम भावना से काम करने का एक अनूठा मंच है।

पांच जनवरी से शुरू हुए तीन दिन के इस सम्‍मेलन का उद्देश्‍य राज्‍यों के साथ मिलकर त्‍वरित और सतत आर्थ‍िक विकास हासिल करना है। इस सम्‍मेलन का आयोजन सहकारी संघवाद की भावना से किया जा रहा है। सम्‍मेलन की अवधारणा प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने तैयार की थी और मुख्‍य सचिवों का पहला सम्‍मेलन पिछले वर्ष धर्मशाला में आयोजित किया गया था। सम्‍मेलन में केन्‍द्र सरकार के प्रतिनिधि‍यों और राज्‍यों तथा केन्‍द्र शासित प्रदेशों के मुख्‍य सचिवों के अलावा विषय विशेषज्ञ शामिल हैं। सम्‍मेलन में छह मुख्‍य विषयों पर चर्चा की जा रही है। जिनमें सूक्ष्‍म, लघु और मध्‍यम उद्यम, बुनियादी ढांचा, निवेश, न्‍यूनतम अनुपालन, महिला सशक्तिकरण, स्‍वास्‍थ्‍य और पोषण तथा कौशल विकास शामिल हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने लद्दाख में भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों की प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह को संबोधित किया

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बुधवार को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय… Read More

7 hours ago

केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने प्रौद्योगिकी विकास एवं निवेश प्रोत्साहन (टीडीआईपी) योजना के संशोधित दिशानिर्देश जारी किए

केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने आज दूरसंचार विभाग की… Read More

7 hours ago

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने कर्नाटक के कलबुर्गी में स्थित केंद्रीय कर्नाटक विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज कर्नाटक के कलबुर्गी में स्थित केंद्रीय कर्नाटक विश्वविद्यालय के 10वें… Read More

9 hours ago

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने कर्नाटक के भालकी में पूज्य डॉ. बसवलिंग पट्टादेवरु महास्वामीजी के 75वें वर्ष समारोह का उद्घाटन किया

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने बुधवार को कर्नाटक के बीदर जिले के भालकी में श्री चन्नबासावाश्रम… Read More

10 hours ago

This website uses cookies.