प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज दोपहर नई दिल्ली में यूनान के प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोताकिस के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। प्रधानमंत्री मित्सोताकिस चार दिन की भारत यात्रा पर देर रात नई दिल्ली पहुंचे।
उनके साथ वरिष्ठ अधिकारी और उच्चाधिकार प्राप्त कारोबारी शिष्टमण्डल भी है। प्रधानमंत्री मित्सोताकिस नौवें रायसीना संवाद में मुख्य अतिथि और वक्ता होंगे।
रायसीना संवाद आज से 23 फरवरी तक नई दिल्ली में चलेगा। यूनान के राष्ट्रपति एथेंस रवाना होने से पहले मुम्बई भी जाएंगे। आज राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री मित्सोताकिस का औपचारिक स्वागत किया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी उनके सम्मान में दोपहर का भोज भी देंगे।
राष्ट्राध्यक्ष या सरकार के स्तर पर 15 वर्ष बाद यूनान का कोई बडा नेता भारत आया है। इससे पहले यूनान के प्रधानमंत्री 2008 में भारत आये थे। विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत यूनान संबंध पिछले वर्ष अगस्त में प्रधानमंत्री मोदी की यूनान यात्रा के दौरान रणनीतिक साझेदारी तक पहुंच गये थे।
दोनों देशों के संबंध साझा सांस्कृतिक मूल्यों, आर्थिक वृद्धि को प्रोत्साहन देने की प्रतिद्धिता, सुरक्षा और रक्षा, जहाजरानी, समुद्र के क्षेत्र में सहयोग और क्षेत्रीय तथा वैश्विक मुद्दों पर तालमेल पर आधारित हैं।
दोनों देश विभिन्न बहुपक्षीय मंचों पर निकट सहयोग कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मित्सोताकिस की यात्रा से भारत और यूनान के बीच रणनीतिक साझेदारी अधिक प्रगाढ और मजबूत होने की संभावना है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment