Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री मोदी आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन के दूसरे और अंतिम दिन समापन भाषण देंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज नई दिल्‍ली के भारत मंडपम में, भारतीय जनता पार्टी के राष्‍ट्रीय अधिवेशन के दूसरे और अंतिम दिन समापन भाषण देंगे। इस कार्यक्रम के पहले दिन कल प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा अध्‍यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पार्टी का ध्‍वज फहराया था। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से अगले सौ दिन तक समर्पण भाव से कार्य करने की अपील की ताकि आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी तीन सौ सत्तर सीटें जीत सके।

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन-एनडीए को चार सौ सीटें जिताने का लक्ष्‍य रखा है। उन्‍होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से हर बूथ पर तीन सौ सत्तर अतिरिक्‍त वोट जुटाने की अपील की ताकि पार्टी चुनाव में विजयी हो सके। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि तीन सौ सत्तर सीटें जीतना भाजपा के आदर्श – पुरुष श्‍यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि होगी जिन्‍होंने राष्‍ट्र के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उन्‍होंने कहा कि भाजपा विकास और गरीब कल्‍याण के लिए किए गए प्रयासों के मुद्दे पर लोकसभा चुनाव में उतरेगी। इस अवसर पर भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्‍व में पिछला दशक उपलब्धियों से भरा रहा।

प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व के कारण पार्टी की साख पार्टी को लोगों ने आपके लोगों ने आत्‍मसात और लोगों ने जिस तरीके से स्वीकार है। वह भी हम सब के साथ मोदी जी के नेतृत्व में 2019 में हमने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा जहां 282 से 303 सीटें आईं। तीस साल बाद पूर्ण बहुमत की सरकार मोदी जी के नेतृत्‍व में 2014 में बनीं और उसके बाद 5 साल बाद फिर से अगर कोई दोबारा सरकार पूर्ण बहुमत की बनी तो वो आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी जी की बनी।

अधिवेशन में, कल विकसित भारत- मोदी की गारंटी संकल्‍प‍ को अंगीकार किया गया। यह संकल्‍प पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने पेश किया। आज अधिवेशन के अंतिम दिन एक और संकल्‍प अंगीकृत किया जाएगा।

Leave a Comment

Recent Posts

इंग्लैंड Vs श्रीलंका महिला T20 विश्व कप मुकाबला आज, स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सभी की नजर

महिला T20 विश्व कप में रोमांचक मुकाबले की उम्मीद England Women vs Sri Lanka Women… Read More

2 hours ago

भारत Vs अफगानिस्तान ODI मैच पर क्रिकेट प्रेमियों की नजर, धर्मशाला में रोमांचक मुकाबले की उम्मीद

IND Vs AFG ODI मैच को लेकर बढ़ा उत्साह भारत और अफगानिस्तान के बीच होने… Read More

3 hours ago

अक्षय कुमार फिर चर्चा में, लगातार नई फिल्मों और बड़े प्रोजेक्ट्स से बटोर रहे सुर्खियां

बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा… Read More

1 day ago

एलन मस्क की नेट वर्थ फिर चर्चा में, दुनिया के सबसे अमीर लोगों में क्यों शामिल हैं?

एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से… Read More

1 day ago

हिकारू नाकामुरा फिर चर्चा में, दुनिया के शीर्ष शतरंज खिलाड़ियों में क्यों गिना जाता है उनका नाम?

शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज… Read More

1 day ago

जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन, अस्पताल पहुंचने तक बिगड़ चुकी थी हालत

भारतीय खेल जगत को लगा बड़ा झटका भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज, एशियाई खेलों के स्वर्ण… Read More

1 day ago

This website uses cookies.