Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री मोदी आज डेनमार्क पहुंचेंगे, कल दूसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्‍मेलन में भाग लेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी तीन यूरोपीय देशों की यात्रा के दूसरे चरण में डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन रवाना हो गये हैं। वे डेनमार्क के प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिकसन के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। दोनों नेता ग्रीन कार्यनीतिक साझेदारी की प्रगति की समीक्षा करेंगे। भारत और डेनमार्क के बीच अपनी तरह की यह पहली व्‍यवस्‍था है। प्रधानमंत्री मोदी क्वीन माग्रेट द्विवीतीय के साथ भी भेंट करेंगे। प्रधानमंत्री की यात्रा से दोनों पक्षों को कौशल विकास, जहाजरानी, कृषि प्रौदयोगिकी और मोबिलिटी के क्षेत्रों में साझेदारी को नया रूप देने का अवसर मिलेगा।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी वहां दूसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। डेनमार्क ने इस सम्‍मेलन का आयोजन किया है। सम्‍मेलन में महामारी के बाद आर्थिक बहाली, जलवायु परिवर्तन, नवाचार, प्रोदयोगिकी और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे विषयों सहित वैश्विक सुरक्षा परिदृश्‍य और भारत-नॉर्डिक देशों के बीच सहयोग के संबंध में विशेष रूप से चर्चा होगी। नॉर्डिक देश भारत के लिए स्थिरता, नवीकरणीय ऊर्जा, डिजिटलीकरण और नवाचार में महत्वपूर्ण भागीदार हैं। प्रधानमंत्री की इस यात्रा से नॉर्डिक क्षेत्र के साथ भारत के बहुआयामी सहयोग का विस्तार करने में मदद मिलेगी।

विदेश यात्रा के अंतिम चरण में प्रधानमंत्री मोदी कुछ समय के लिए पेरिस में रूकेंगे, जहां फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात करेंगे। फ्रांस में राष्ट्रपति चुनाव के बाद प्रधानमंत्री मोदी की फ्रांस यात्रा दोनों देशों के बीच उच्च स्तरीय गतिविधियों को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करेगी।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

14 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

18 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

18 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

19 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.