प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी “जन औषधि दिवस” के अवसर पर 7 मार्च को दोपहर 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जन औषधि केन्द्र के मालिकों और जन औषधि योजना के लाभार्थियों के साथ बातचीत करेंगे। इस अवसर पर, बातचीत के बाद प्रधानमंत्री का संबोधन होगा। इस आयोजन का विषयहै– “जन औषधि-जन उपयोगी”।
जेनेरिक दवाओं के उपयोग और जन औषधि परियोजना के लाभों के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए 1 मार्च से पूरे देश में ‘जन औषधि सप्ताह’ मनाया जा रहा है। इस सप्ताह के दौरान जन औषधि संकल्प यात्रा, मातृ शक्ति सम्मान, जन औषधि बाल मित्र, जन औषधि जन जागरण अभियान, आओ जन औषधि मित्र बनें और जन औषधि जन आरोग्य मेला जैसे विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।
दवाओं को सस्ती और नागरिकों के लिए सुलभ बनाने के प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण के अनुरूप, अब देश भर में 8600 से अधिक जन औषधि स्टोर उपलब्ध हैं, जोकि लगभग हर जिले को कवर करते हैं।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment