प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सायं लगभग 4:30 बजे मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम, नई दिल्ली में भारत के एशियाई पैरा गेम्स दल के साथ संवाद करेंगे और उन्हें संबोधित भी करेंगे।
यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री द्वारा एशियाई पैरा गेम्स 2022 में इन खिलाड़ियों की उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए उन्हें बधाई देने और इसके साथ ही भविष्य में होने वाली प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्रेरित करने का एक अनुपम प्रयास है। भारत ने एशियाई पैरा गेम्स 2022 में 29 स्वर्ण पदक सहित कुल 111 पदक जीते हैं। एशियाई पैरा गेम्स 2022 में जीते गए पदकों की कुल संख्या दरअसल पिछले सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन (वर्ष 2018 में) की तुलना में 54 प्रतिशत अधिक है; और जीते गए 29 स्वर्ण पदकों की संख्या वर्ष 2018 में जीते गए स्वर्ण पदकों की संख्या से लगभग दोगुनी है।
इस कार्यक्रम में संबंधित खिलाड़ी, उनके कोच, भारतीय पैरालंपिक समिति एवं भारतीय ओलंपिक संघ के अधिकारीगण, राष्ट्रीय खेल महासंघों के प्रतिनिधिगण और युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अधिकारीगण भाग लेंगे।
भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More
भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More
आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment