Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री भारत को एक महाशक्ति के रूप में विकसित करने में देश के प्रत्येक नागरिक का योगदान चाहते हैं: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

केंद्रीय उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी भारत को एक महाशक्ति के रूप में विकसित करने में देश के प्रत्येक नागरिक के योगदान को महत्व दे रहे हैं।

चेन्नई में आज विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में उन्‍होंने कहा कि प्रत्येक राज्य को स्‍वयं भी विकसित होना होगा और उसे वर्ष 2047 तक एक विकसित देश बनने की भारत की यात्रा का भी हिस्सा बनना होगा।

महान तमिल कवि और दार्शनिक तिरुवल्लुवर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पीयूष गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उनके पदचिह्नों पर चल रहे हैं और उन गरीबों एवं वंचितों के हितों के लिए काम कर रहे हैं, जिनके जीवन में देश की आजादी के 75 साल बाद भी कोई विशेष सुधार नहीं हुआ है।

गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं के जीवन में बदलाव लाना पिछले दस वर्षों में केंद्र सरकार की कल्याणकारी नीतियों की आधारशिला रही है। पीयूष गोयल ने कहा कि सरकार देश के लोगों को एक-दूसरे के नजदीक लाने के लिए कई पहलों पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि काशी तमिल संगमम, सौराष्ट्र तमिल संगम विभिन्न राज्यों के लोगों को एक-दूसरे की समृद्ध संस्कृति और विरासत को समझने में सहायता प्रदान करने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कुछ कदम हैं।

पीयूष गोयल ने कहा कि तमिलनाडु में विकसित भारत संकल्प यात्रा को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। उन्‍होंने लोगों से केंद्र द्वारा लागू की गई योजनाओं का लाभ उठाने के लिए इस यात्रा के एक हिस्से के रूप में आयोजित शिविरों में स्‍वयं को पंजीकृत कराने की अपील की।

तमिलनाडु में लागू की गई योजनाओं को सूचीबद्ध करते हुए पीयूष गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना से 3.5 करोड़ लोग लाभान्वित होंगे, जन धन योजना के माध्यम से बैंकिंग प्रणाली के तहत 1.5 करोड़ लोगों को लाया गया है, हर घर जल के तहत एक करोड़ से अधिक परिवार को पानी का कनेक्शन मिला है, आयुष्मान भारत योजना के तहत 51 लाख लोगों का नामांकन हुआ है, जबकि उज्‍ज्‍वला योजना से 40 लाख से अधिक लोग लाभान्वित हुए हैं।

पीयूष गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री आवाज योजना, मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, जन औषधि केंद्र सहित 17 योजनाएं प्रधानमंत्री की गारंटी के साथ आ रही हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग केंद्र सरकार की कल्याण उपायों का हिस्सा बनने के पात्र हैं, उन्हें उनके द्वार पर ही ये लाभ प्राप्‍त होंगे।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

1 hour ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

2 hours ago

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More

7 hours ago

This website uses cookies.