प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) में नामांकन वित्त-वर्ष 2023-24 में बढ़कर अब तक 27 प्रतिशत हो चुका है। कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय ने बताया कि पीएमएफबीवाई के कार्यान्वयन के पिछले 8 वर्षों में लगभग 57 करोड़ कृषक आवेदन नामांकित किए गए हैं। इनमें से 23 करोड़ से अधिक कृषक अभ्यर्थियों को अपने दावे का भुगतान मिला।
इसमें कहा गया है कि इस अवधि के दौरान किसानों ने अपने हिस्से के प्रीमियम के रूप में 31 हजार करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया। इस भुगतान के बदले उन्हें एक लाख 55 हजार करोड़ रुपये से अधिक के दावों का भुगतान किया गया है। मंत्रालय ने बताया कि किसानों द्वारा दिए गए प्रत्येक 100 रुपये के प्रीमियम के बदले, उन्हें दावे के रूप में लगभग पांच सौ रुपये प्राप्त हुए हैं।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एक मांग संचालित योजना है। यह राज्यों और किसानों के लिए स्वैच्छिक योजना है। कृषक आवेदनों की संख्या में 33.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इसमें वर्ष 2021-22 और 2022-23 के दौरान वर्ष दर वर्ष 41 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वित्त वर्ष 2023-24 में इस योजना के अंतर्गत कुल बीमित लगभग 42 प्रतिशत किसानों ने किसी तरह के ऋण नहीं लिए हैं।
प्रीमियम के मामले में यह विश्व की तीसरी सबसे बड़ी योजना है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का शुभारंभ वर्ष 2016 में किया गया था। यह योजना अप्रत्याशित घटनाओं से फसल को होने वाले नुकसान से किसानों को सुरक्षा प्रदान करती है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में वियतनाम के उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री… Read More
असम में मुख्यमंत्री डॉ. हिमंता बिस्वा सरमा ने आज गुवाहाटी के लोक भवन में राज्यपाल… Read More
पंजाब में कल रात जालंधर में सीमा सुरक्षा बल मुख्यालय और अमृतसर के खासा में… Read More
भारतीय नौसेना का नौकायन प्रशिक्षण पोत- आईएनएस सुदर्शनी 4 मई 2026 को केप वर्डे के… Read More
भारत और अल्जीरिया के बीच 5 मई, 2026 को नई दिल्ली में संयुक्त आयोग की… Read More
रॉयल नीदरलैंड्स नेवी शिप एचएनएलएमएस डी रूयटर (एफ804) 04 मई 2026 को कोच्चि पहुंचा। यह… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment