प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दिल्ली में लालकिले की प्राचीर से तिरंगा फहराया और राष्ट्र को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि सेना के आधुनिकीकरण के लिए निरंतर सुधार किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारा लक्ष्य गांव में दो करोड़ लखपति दीदी बनाने का है। उन्होंने कहा कि इसके लिए हम नई योजना पर काम कर रहे हैं। इसके लिए महिला स्व-सहायता समूह को प्रशिक्षण दिया जाएगा तथा ड्रोन दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कृषि कार्यों में ड्रोन को लगाया जाएगा।
प्रधानमंत्री ने बताया कि 15 हजार महिला स्व-सहायता समूह के साथ ड्रोन की सेवा का शुभारंभ कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की एकता हमें सामर्थ्य देती है। इसलिए विविधता में एकता के मंत्र पर पूरा बल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारी हर सेवा श्रेष्ठ होगी। हमारी संस्थाएं श्रेष्ठ होगी। हमें श्रेष्ठता के मंत्र के साथ आगे बढ़ना है। प्रधानमंत्री ने कहा कि हम महिला केंद्रित विकास के मंत्र पर आगे बढ़ रहे हैं। महिलाऍं अब अंतरिक्ष और उद्योग सहित हर क्षेत्र में नेतृत्व कर रही हैं।
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More
सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी है,… Read More
एनआईसीडीसी लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज लिमिटेड (NLDSL) और महाराष्ट्र सरकार ने एकीकृत लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म का… Read More
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान में परिसीमन के प्रावधान किए गए हैं… Read More
पर्यावरण स्थिरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, कांकरिया कोचिंग डिपो एक वॉटर… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment