प्रधानमंत्री और सदन के नेता नरेन्द्र मोदी ने आज लोकसभा में संविधान (128वां संशोधन) विधेयक, 2023 को लेकर उनके समर्थन और सार्थक बहस के लिए सभी राजनीतिक दलों को धन्यवाद दिया। यह विधेयक नए संसद भवन में कामकाज का पहला मद था, जिस पर कल लोकसभा में बहस हुई और इसे पारित किया गया।
आज कार्यवाही शुरू होते ही प्रधानमंत्री अपनी सीट से उठे और उन्होंने कल के ‘भारत की संसदीय यात्रा के स्वर्णिम क्षण’ का उल्लेख किया तथा इस उपलब्धि के लिए सभी दलों के सदस्यों और उनके नेताओं को श्रेय दिया। उन्होंने कहा कि कल का निर्णय और राज्यसभा में इसकी भावी परिणति मातृशक्ति की मनोदशा बदल देगी और इससे जो आत्मविश्वास पैदा होगा, वह देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए अकल्पनीय शक्ति के रूप में उभरेगा। प्रधानमंत्री ने समापन करते हुए कहा, “इस पवित्र दायित्व को पूरा करने के लिए मैं सदन के नेता के रूप में आपके योगदान, समर्थन और सार्थक बहस के लिए हृदय की गहराई से इसे स्वीकार और आभार व्यक्त करता हूं।”
ज्यूरिख, स्विट्जरलैंड डिजिटल इंजीनियरिंग कंसल्टिंग में ग्लोबल लीडर और एडेको ग्रुप का हिस्सा, अक्कोडिस की आज जारी… Read More
Iran Live Updates: ट्रंप बोले- ‘अब कोई नौसैनिक नाकाबंदी नहीं’, ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर… Read More
भारतीय शतरंज का दुनिया में दबदबा कायम, टीम MGD1 ने FIDE वर्ल्ड रैपिड टीम चैंपियनशिप… Read More
CUET UG Result 2026: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 49 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन का… Read More
वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, लिस्ट-ए क्रिकेट में जड़ी सबसे तेज फिफ्टी; 20 साल पुराना… Read More
तमिलनाडु में दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना चेन्नई: तमिलनाडु… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment