प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के साहिबाबाद से देश की पहली क्षेत्रीय रेल-रेपिडेक्स को रवाना किया। श्री मोदी ने देश के पहले क्षेत्रीय रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आर.आर.टी.एस.) के प्राथमिकता खंड का भी उद्घाटान किया।
पहले चरण में 17 किलोमीटर की दूरी कवर होगी, जिसमें साहिबाबाद से दुहाई डिपो तक की यात्रा होगी और इस मार्ग पर गाजियाबाद, गुलधर और दुहाई स्टेशन होंगे। श्री मोदी रैपिडेक्स ट्रेन पर सवार भी हुए, जिसका नाम ‘नमो भारत’ रखा गया है। ट्रेन में उन्होंने सह-यात्रियों के साथ बातचीत की, जिन्होंने प्रधानमंत्री के साथ अपने अनुभव साझा किए और बताया कि इस ट्रेन-सेवा का क्या सकारात्मक प्रभाव होगा।
प्रधानमंत्री साहिबाबाद में एक सार्वजनिक कार्यक्रम की भी अध्यक्षता करेंगे और वहां मौजूद लोगों को संबोधित करेंगे। वे आज बेंगलुरु मेट्रो के पूर्वी-पश्चिमी गलियारे के दो खण्डों को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे।
आपको बता दें कि क्षेत्रीय रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आर.आर.टी.एस.) क्षेत्रीय परिवहन की अत्याधुनिक प्रणाली और विश्व की सर्वोत्तम व्यवस्था के समतुल्य है। देशभर में क्षेत्रीय संपर्क में आवश्यक परिवर्तन करने की प्रधानमंत्री की दृष्टि के अनुरूप आर.आर.टी.एस. परियोजना विकसित की जा रही है। आर.आर.टी.एस. नई रेल आधारित उच्च गति से चलने वाली परिवहन व्यवस्था है।
दिलचस्प है कि इस रेल गाडी का डिजाइन इस प्रकार से तैयार किया गया है, कि यह 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। उच्च रफ्तार की यह रेलगाडी हर 15 मिनट पर चलेगी और जरूरत पड़ने पर इसकी बारम्बारता 5 मिनट भी की जा सकती है।
प्रधानमंत्री ने आज रीजनल रैपिड रेल नमो भारत में यात्रा की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर अपनी एक पोस्ट में लिखा : “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रीजनल रैपिड रेल नमो भारत में सह-यात्रियों के साथ यात्रा कर रहे हैं, यात्रीगण इस रेल सेवा से होने वाले सकारात्मक प्रभावों के बारे में उनसे अपने अनुभव भी साझा कर रहे हैं।”
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment