Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री ने पीएम-सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के लिए पंजीकरण कराने वाले एक करोड़ से अधिक परिवारों की सराहना की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज एक करोड़ से अधिक परिवारों द्वारा पीएम-सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के लिए पंजीकरण कराने पर हर्ष व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

अनूठी पहल!

“इस योजना के लॉन्च होने के एक महीने में, 1 करोड़ से अधिक परिवारों ने पहले ही पीएम-सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के लिए अपना पंजीकरण करा लिया है।

देश के सभी हिस्सों से पंजीकरण हो रहे हैं। असम, बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र, ओडिशा, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश में 5 लाख से अधिक पंजीकरण देखे जा चुके हैं।

जिन लोगों ने अभी तक पंजीकरण नहीं कराया है वे भी शीघ्र करा लें।

http://pmsuryaghar.gov.in/

“यह अनूठी पहल ऊर्जा उत्पादन सुनिश्चित करने के साथ-साथ परिवारों के लिए बिजली व्‍यय में पर्याप्त कटौती के लिए प्रतिबद्ध है। यह पहल इस धरती को विशाल स्‍तर पर पर्यावरण अनुकूल वातावरण प्रदान करने के पर्यावरण के लिए जीवन शैली (एलआईएफई) में योगदान करने के लिए तैयार है।”

Leave a Comment

Recent Posts

इंग्लैंड Vs श्रीलंका महिला T20 विश्व कप मुकाबला आज, स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सभी की नजर

महिला T20 विश्व कप में रोमांचक मुकाबले की उम्मीद England Women vs Sri Lanka Women… Read More

5 hours ago

भारत Vs अफगानिस्तान ODI मैच पर क्रिकेट प्रेमियों की नजर, धर्मशाला में रोमांचक मुकाबले की उम्मीद

IND Vs AFG ODI मैच को लेकर बढ़ा उत्साह भारत और अफगानिस्तान के बीच होने… Read More

5 hours ago

अक्षय कुमार फिर चर्चा में, लगातार नई फिल्मों और बड़े प्रोजेक्ट्स से बटोर रहे सुर्खियां

बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा… Read More

1 day ago

एलन मस्क की नेट वर्थ फिर चर्चा में, दुनिया के सबसे अमीर लोगों में क्यों शामिल हैं?

एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से… Read More

1 day ago

हिकारू नाकामुरा फिर चर्चा में, दुनिया के शीर्ष शतरंज खिलाड़ियों में क्यों गिना जाता है उनका नाम?

शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज… Read More

1 day ago

जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन, अस्पताल पहुंचने तक बिगड़ चुकी थी हालत

भारतीय खेल जगत को लगा बड़ा झटका भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज, एशियाई खेलों के स्वर्ण… Read More

1 day ago

This website uses cookies.