प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 77वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से अपने संबोधन में आने वाले दिनों में ‘विश्वकर्मा योजना’ शुरू करने की घोषणा की। यह योजना पारंपरिक शिल्प कौशल में कुशल व्यक्तियों को लाभ पहुंचाने के लिए तैयार की गई है।
प्रधानमंत्री ने कहा, “आने वाले दिनों में, हम विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एक योजना शुरू करेंगे, जिससे पारंपरिक शिल्प कौशल में कुशल व्यक्तियों, विशेष रूप से अन्य पिछड़ा वर्ग समुदाय को लाभ होगा। प्रधानमंत्री ने कहा, बुनकरों, सुनारों, लोहारों, लॉन्ड्री वर्कर, नाई और ऐसे परिवारों को ‘विश्वकर्मा योजना’ के माध्यम से सशक्त बनाया जाएगा, जो लगभग 13 से 15 हजार करोड़ रुपये के आवंटन के साथ शुरू होगी।”
इससे पहले अपने भाषण में प्रधानमंत्री मोदी ने सरकार के गरीबी उन्मूलन से जुड़े प्रयासों के बारे में चर्चा की। उन्होंने कहा, पहले पांच साल के कार्यकाल में इन प्रयासों के परिणामस्वरूप, 13.5 करोड़ गरीब देशवासी और महिलाएं गरीबी की जंजीरों से मुक्त होकर नए मध्यम वर्ग में प्रवेश कर चुके हैं।
प्रधानमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के बारे में चर्चा की, जिनके फलस्वरूप 13.5 करोड़ लोगों का गरीबी की कठिनाइयों से ऊपर उठना संभव हुआ है। इनमें प्रमुख हैं- पीएम स्वनिधि योजना, जिसके माध्यम से रेहड़ी-पटरी वालों को 50,000 करोड़ रुपये प्रदान किए गए और पीएम किसान सम्मान निधि योजना, जिसके माध्यम से किसानों के खातों में सीधे 2.5 लाख करोड़ रुपये जमा किए गए।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment