Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री ने निवेश और सार्वजनिक सम्‍पत्ति प्रबंधन विभाग के लिए बजट संबंधी घोषणाओं पर एक वेबिनार को संबोधित किया

आज प्रधानमंत्री ने दीपम (डीआईपीएम) की बजट संबंधी घोषणाओं पर चर्चा के लिए वेबिनार को संबोधित किया। यह बजट संबंधी 11 वेबिनारों की अंतिम कड़ी है जिसे प्रधानमंत्री ने संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने उच्च शिक्षा, ग्रामीण विकास, कृषि, रक्षा, स्वास्थ्य, डीपीआईआईटी, पीएसए, एमएनआरई, डीईए और दीपम मंत्रालयों/विभागों से संबंधित बजट वेबिनार में भाग लिया। केंद्रीय बजट-2022 में देश के आर्थिक विकास और हमारे लोगों की बेहतरी के लिए कई घोषणाएं की गई हैं। ये वेबिनार बजट की गति को बनाए रखने और इसके कार्यान्वयन के लिए सभी हितधारकों में स्वामित्व की भावना पैदा करने के उद्देश्य से आयोजित किए गए थे। इन वेबिनार में स्मार्ट (एसएमएआरटी) कृषि, पीएम गतिशक्ति, रक्षा, डिजिटल शिक्षा तथा गतिशील कौशल में आत्मनिर्भरता, समावेशी और समान स्वास्थ्य सेवा वितरण, मेक इन इंडिया और आकांक्षी अर्थव्यवस्था के लिए वित्तपोषण आदि जैसे विषयों के विविध पहलुओं पर विचार किया गया।

वेबिनार आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य बजट के लिए प्रमुख हितधारकों के बीच स्वामित्व की भावना विकसित करना था। यह अभ्यास मंत्रालयों और विभागों को नया वित्तीय वर्ष शुरू होते ही बजट को जमीन पर उतारने में मदद करेगा और इसका समयबद्ध कार्यान्वयन भी सुनिश्चित करेगा। विभिन्न हितधारकों के साथ परामर्श से उनकी व्यावहारिक/वैश्विक विशेषज्ञता और अनुभव को सामने लाने तथा कमियों की पहचान करने में मदद मिलती है। केंद्रीय बजट को 1 फरवरी तक पेश कर देने और वेबिनार में इस तरह के विचार-विमर्श से राज्य सरकारों को अपनी प्राथमिकताओं की बेहतर समझ बनाने तथा इस प्रकार अपने बजट की बेहतर योजना बनाने में मदद मिलती है।

इस वेबिनार में लगभग 40 हजार हितधारकों की अनुमानित भागीदारी देखी गई, जिसमें अन्य लोगों सहित उद्यमी, एमएसएमई, निर्यातक, वैश्विक निवेशक, केंद्र और राज्य सरकारों के प्रतिनिधि, स्टार्टअप की दुनिया के युवा शामिल हुए। प्रत्येक वेबिनार के दौरान व्यापक पैनल चर्चा और विषय-आधारित ब्रेक-आउट सत्र आयोजित किए गए। इन वेबिनार के दौरान सरकार को एक से बढ़कर एक बहुमूल्य सुझाव प्राप्त हुए हैं, जिससे बजट घोषणाओं के प्रभावी कार्यान्वयन में और मदद मिलेगी।

Leave a Comment

Recent Posts

अक्षय कुमार फिर चर्चा में, लगातार नई फिल्मों और बड़े प्रोजेक्ट्स से बटोर रहे सुर्खियां

बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा… Read More

1 day ago

एलन मस्क की नेट वर्थ फिर चर्चा में, दुनिया के सबसे अमीर लोगों में क्यों शामिल हैं?

एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से… Read More

1 day ago

हिकारू नाकामुरा फिर चर्चा में, दुनिया के शीर्ष शतरंज खिलाड़ियों में क्यों गिना जाता है उनका नाम?

शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज… Read More

1 day ago

जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन, अस्पताल पहुंचने तक बिगड़ चुकी थी हालत

भारतीय खेल जगत को लगा बड़ा झटका भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज, एशियाई खेलों के स्वर्ण… Read More

1 day ago

Bigg Boss 20 Contestants News: नए सीजन को लेकर बढ़ी हलचल, इन नामों की एंट्री की चर्चा तेज

बिग बॉस 20 को लेकर फैंस में बढ़ा उत्साह टेलीविजन के सबसे चर्चित रियलिटी शो… Read More

1 day ago

खान सर ने FIR रद्द कराने के लिए पटना हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया, मामले ने पकड़ा तूल

पटना हाईकोर्ट पहुंचे खान सर प्रसिद्ध शिक्षक और सोशल मीडिया पर लोकप्रिय एजुकेटर Khan Sir… Read More

1 day ago

This website uses cookies.