प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चक्रवात मिचौंग के कारण विशेषकर तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी में हुई जानमाल की हानि पर गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस चक्रवात में घायल या इससे प्रभावित होने वाले लोगों के लिए भी प्रार्थना की और अधिकारी प्रभावित लोगों की सहायता के लिए जमीनी स्तर पर अथक प्रयास कर रहे हैं और स्थिति पूरी तरह से सामान्य होने तक वे अपना काम जारी रखेंगे।
प्रधानमंत्री ने एक्स पोस्ट में कहा है; “मेरी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने चक्रवात मिचौंग के कारण विशेष तौर पर तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी में अपने प्रियजनों को खो दिया है। मेरी प्रार्थनाएं इस चक्रवात में घायल या इससे प्रभावित लोगों के साथ हैं। अधिकारी प्रभावित लोगों की सहायता के लिए जमीनी स्तर पर अथक प्रयास कर रहे हैं और स्थिति पूरी तरह सामान्य होने तक वे अपना काम जारी रखेंगे।”
भीषण चक्रवाती तूफान मिगजौम आज दोपहर आंध्र प्रदेश के दक्षिण तट के करीब बापटला को पार कर गया। इस समय तूफान बापटला से लगभग 15 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम और ओंगोल से 40 किमी उत्तर पूर्व में स्थित है। तूफान की तीव्रता करीब 85 किलोमीटर प्रति घंटे से बढ़कर 95 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई है। अगले 6 घंटों के दौरान इसकी तीव्रता बरकरार रहने की संभावना है। इससे बापटला, पलनाडु, गुंटूर, पूर्व और पश्चिम गोदावरी और कोनसीमा जिलों में मूसलाधार वर्षा होगी। तिरुपति और नेल्लोर जिले आज दोपहर तक तेज वर्षा से प्रभावित थे, वहां वर्षा में धीरे-धीरे कमी देखी जा रही है।
ज्यूरिख, स्विट्जरलैंड डिजिटल इंजीनियरिंग कंसल्टिंग में ग्लोबल लीडर और एडेको ग्रुप का हिस्सा, अक्कोडिस की आज जारी… Read More
Iran Live Updates: ट्रंप बोले- ‘अब कोई नौसैनिक नाकाबंदी नहीं’, ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर… Read More
भारतीय शतरंज का दुनिया में दबदबा कायम, टीम MGD1 ने FIDE वर्ल्ड रैपिड टीम चैंपियनशिप… Read More
CUET UG Result 2026: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 49 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन का… Read More
वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, लिस्ट-ए क्रिकेट में जड़ी सबसे तेज फिफ्टी; 20 साल पुराना… Read More
तमिलनाडु में दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना चेन्नई: तमिलनाडु… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment