प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि भारत का भविष्य युवाओं के अभिनव प्रयोगों और कार्यों पर निर्भर करेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि युवा शक्ति की अभिनव सोच अगले पच्चीस वर्ष में भारत को विश्व में शीर्ष स्थान दिलायेगी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इक्कीसवीं सदी का भारत अपने युवाओं में पूरा विश्वास रखते हुए आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आज भारत की नवाचार रैकिंग में सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि पिछले आठ वर्ष में पेटेंटो की संख्या सात गुणा बढ़ी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि यूनिकॉर्न उद्यमों की संख्या भी एक सौ से अधिक हो गई है। प्रधानमंत्री ने कहा कि युवा कृषि से लेकर ड्रोन प्रौद्योगिकी तक विभिन्न क्षेत्रों में नवाचारी प्रयोग कर सकते हैं।
भारत में हर रोज नई ओपोर्चुनिटीज़ बन रही हैं। ड्रोन टेक्नॉलॉजी, टेली-कंसल्टेशन, डिजिटल इंस्टीट्यूशन्स, वर्चुअल सोल्यूशन्स, इन सभी में सर्विस से लेकर मैन्युफैक्चरिंग तक बहुत संभावनाएं हैं। आप जैसे युवा खेती और हेल्थ सेक्टर में ड्रोन टेक्नोलॉजी के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए नए-नए सोल्यूशन्स पर काम कर सकते हैं। अपने सिंचाई के उपकरणों को, सिंचाई के नेटवर्क को हम स्मार्ट कैसे बना सकते हैं, इसमें भी बहुत संभावनाएं हैं।
प्रधानमंत्री ने युवाओं से ड्रोन को बढ़ावा देने या सिंचाई के लिए नई तकनीक जैसी कृषि क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के लिये स्मार्ट समाधान तलाशने की अपील की। कल रात स्मार्ट हैकथॉन के नवाचारियों के साथ वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से बातचीत करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि युवा पीढ़ी भारत के लिए स्मार्ट समाधानों पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि देश में नए प्रयोगों को बढ़ावा देने के लिए युवाओं को सामाजिक और संस्थागत सहयोग उपलब्ध कराने की जरूरत है। प्रधानमंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों, सरकार और निजी संगठनों के बीच प्रभावी ताल-मेल से नए भारत का सपना साकार होगा। प्रधानमंत्री ने युवाओं से कहा कि स्मार्ट इंडिया हैकेथॉन जनभागीदारी का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने कहा कि जय अनुसंधान के संकल्प से अगले सौ वर्ष में नए भारत का सपना साकार होगा।
इस बार का स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन कई मायनों में बहुत महत्वपूर्ण है। अब से कुछ दिन पहले ही हमने आजादी के 75 वर्ष पूरे किए हैं। आजादी के 100 वर्ष होने पर हमारा देश कैसा होगा, इसे लेकर देश बड़े संकल्पों पर काम कर रहा है। इन संकल्पों की पूर्ति के लिए ‘जय अनुसंधान’ इसके उद्घोष के ध्वजावाहक आप इनोवेटर्स हैं। अमृतकाल का ये 25 वर्ष का टाइम पीरियर्ड आपके लिए अभूतपूर्व संभावनाएं लेकर आया है। ये संभावनाएं और ये संकल्प सीधे-सीधे आपके करियर ग्रोथ से भी जुड़े हैं। अगले 25 वर्ष में आप युवाओं की सफलता, भारत की सफलता को तय करेगी।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment