प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज नई दिल्ली में मुख्य सचिवों के तीन दिन के राष्ट्रीय सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे। यह सम्मेलन तीसरी बार हो रहा है। पहला सम्मेलन पिछले वर्ष जून में धर्मशाला में, दूसरा इसी वर्ष जनवरी में दिल्ली में हुआ था।
प्रधानमंत्री मोदी के सहकारी संघवाद के सिद्धांत से प्रेरित होकर केन्द्र और राज्य सरकारों के बीच सहभागी शासन और साझेदारी को प्रोत्साहित करने के लिए मुख्य सचिवों का सम्मेलन आयोजित किया जाता है। तीन दिनों के सम्मेलन में केंद्र सरकार के प्रतिनिधियों, मुख्य सचिवों और सभी राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के वरिष्ठ अधिकारियों सहित दो सौ से अधिक लोग भाग ले रहे हैं। यह सम्मेलन कल्याणकारी योजनाओं को ग्रामीण और शहरी आबादी तक पहुंचाने और आम लोगों के जीवन को बेहतर बनाने में सहयोगात्मक कार्रवाई का आधार बनेगा। सम्मेलन में जीवन सुगमता और राज्यों के साथ साझेदारी में विकास एजेंडे के कार्यान्वयन पर मुख्य तौर पर ध्यान केन्द्रित किया जाएगा।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment