Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज लोकसभा में अविश्‍वास प्रस्‍ताव पर बहस का जवाब देंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज लोकसभा में अविश्‍वास प्रस्‍ताव पर बहस का जवाब देंगे। बहस में हिस्‍सा लेते हुए कल गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि नरेन्‍द्र मोदी सरकार के खिलाफ अविश्‍वास प्रस्‍ताव राजनीति से प्रेरित है और लोगों तथा संसद का सरकार में पूरा विश्‍वास है। अमित शाह ने कहा कि राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार ने कुछ ऐतिहासिक निर्णय किए हैं और वंशवाद और रिश्‍वतखोरी के खिलाफ कार्रवाई की है। सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए अमित शाह ने कहा कि पिछले नौ वर्षों में आतंकी घटनाओं में 68 प्रतिशत कमी आई है।

जम्‍मू-कश्‍मीर के बारे में गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्‍व में सरकार ने कश्‍मीर को आतंक से मुक्‍त कराने के लिए निरंतर काम किया है। उन्‍होंने कहा कि सरकार पाकिस्‍तान, हुर्रियत अथवा जमायत के साथ कोई बातचीत नहीं करेगी, लेकिन वहां के युवाओं के साथ बातचीत करेगी। वामपंथी उग्रवाद के बारे में अमित शाह ने कहा कि नक्‍सली अब छत्‍तीसगढ में केवल तीन जिलों तक सीमित रह गये हैं।

पूर्वोत्‍तर के बारे में पिछली सरकारों पर आरोप लगाते हुए गृह मंत्री ने कहा कि उन्‍होंने क्षेत्र के लिए कुछ भी नहीं किया, जबकि प्रधानमंत्री मोदी ने वहां चहुंमुखी विकास पर बल दिया और क्षेत्र को मुख्‍य धारा में लाने में कामयाबी हासिल की। गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले नौ वर्षों में 50 बार से अधिक पूर्वोत्‍तर का दौरा किया।

Leave a Comment

Recent Posts

शिवराज सिंह चौहान ने PMAY-G के तहत 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ की मदर सैंक्शन जारी की

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत केंद्र सरकार ने 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ से अधिक… Read More

4 minutes ago

भारत ने कांगो में इबोला के प्रकोप को नियंत्रित करने के प्रयासों में सहयोग के लिए आपातकालीन चिकित्‍सा सहायता भेजी

भारत ने कांगो में इबोला प्रकोप को नियंत्रित करने में सहायता के लिए आपातकालीन चिकित्सा… Read More

9 hours ago

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने 236 करोड़ रुपये के त्रिपुरा क्वीन पाइनएप्पल मिशन का शुभारंभ किया

केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री Jyotiraditya Scindia ने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के साथ मिलकर “मिशन… Read More

9 hours ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रगति की 51वीं बैठक की अध्यक्षता की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘सेवा तीर्थ’ में प्रगति (PRAGATI) की 51वीं बैठक की अध्यक्षता की… Read More

9 hours ago

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल ने महाराष्ट्र में पेयजल और जल संसाधन क्षेत्र की समीक्षा की

महाराष्ट्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि जल जीवन मिशन और सिंचाई से जुड़ी सभी… Read More

10 hours ago

सरकार ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और ईंधन के खुदरा केंद्रों के अनुशासित उपयोग की अपील की

भारत सरकार ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति पूरी… Read More

10 hours ago

This website uses cookies.