अविश्वास प्रस्ताव पर लोकसभा में कल हुई बहस को सभी अखबारों ने प्रमुखता से दिया है। राष्ट्रीय सहारा की सुर्खी है-शांति की ओर मणिपुर, संसद में घमासान। दैनिक जागरण को लगता है मणिपुर हिंसा पर राजनीति ज्यादा शर्मनाक। दैनिक भास्कर कहता है चर्चा का आज आखिरी दिन, पीएम मोदी देंगे जवाब, फिर वोटिंग।
डिजिटल निजी डेटा का गलत इस्तेमाल अब होगा बंद, दैनिक जागरण ने इसे प्रमुखता से देते हुए लिखा है कि डेटा सुरक्षा संबंधी विधेयक को संसद की मिली मंजूरी, छह वर्ष से चल रही थी मशक्कत। अमर उजाला कहता है-डिजिटल डेटा की सुरक्षा में विफल रहने वाले ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर ढाई सौ करोड रूपये का जुर्माना।
आम आदमी पार्टी नेता राघव चड्ढा के खिलाफ शिकायत विशेषाधिकार समिति के पास भेजने को राष्ट्रीय सहारा ने प्रमुखता से देते हुए लिखा है कि राघव चड्ढा ने कुछ सांसदों की सहमति के बिना सदन की एक समिति से उनका नाम शामिल करने का प्रस्ताव किया था।
चांद के और करीब पहुंचा चन्द्रयान तीन, लिखता है नवभारत टाइम्स। पत्र के अनुसार इससे आगे की प्रक्रिया अब 14 अगस्त को होगी और 23 अगस्त को सॉफ्ट लैंडिंग होगी। दैनिक ट्रिब्युन की सुर्खी है अब चंदा मामा हुए पास के।
दिल्ली का तापमान चार दशक में एक डिग्री सेल्सियस बढा। हिन्दुस्तान ने इस पर चिंता व्यक्त करते हुए लिखा है कि राजधानी के मौसम पर शहरीकरण और सडकों पर वाहन की संख्या बढने का असर, मौसम विभाग का दावा अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि हो रही है।
शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी परिचय हमारे… Read More
वैभव सूर्यवंशी का खुलासा: विंबलडन फाइनल देखने के लिए अभिषेक शर्मा ने दिलाए कपड़े भारतीय… Read More
YouTuber Sourav Joshi का दावा- E20 पेट्रोल से Mercedes की माइलेज घटी, कंपनी ने दी… Read More
India White-Ball Series: चोटिल खिलाड़ियों की जगह Prince Yadav और Ravi Bishnoi को मिला मौका… Read More
CSK ने Stephen Fleming से 18 साल पुराना नाता तोड़ा, चेन्नई सुपर किंग्स के सुनहरे… Read More
उत्तर प्रदेश तबादला: प्रशासनिक फेरबदल में कई अधिकारियों का ट्रांसफर, जानें क्या है पूरा मामला… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment