Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बैंगलुरू में भारत ऊर्जा सप्‍ताह 2023 का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज कर्नाटक के बैंगलुरू में भारत ऊर्जा सप्‍ताह 2023 का उद्घाटन किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सरकार 2030 तक भारत के ऊर्जा मिश्रण मे प्राकृतिक गैस उपभोग को बढाने के लिए एक मिशन के तहत काम कर रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि विश्‍व में‍ भारत हरित हाइड्रोजन के क्षेत्र में भी आगे बढ रहा है। उन्‍होंने कहा कि राष्‍ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन 21वीं सदी में भारत को एक नई दिशा देगा। प्रधानमंत्री ने इंडियन ऑयल की इंडोर सोलर कुकिंग सिस्‍टम के लिए दोहरे कुकटॉप मॉडल को भी जारी किया और इसका वाणिज्यिक शुभारंभ भी किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज उदघाटित सौर कुकटॉप भारत में हरित और स्‍वच्‍छ कुकिंग को एक नया आयाम देगा। उन्‍होंने कहा कि चक्रीय अर्थव्‍यवस्‍था प्रत्‍येक भारतीय की जीवन शैली का एक हिस्‍सा है।

भारत ऊर्जा सप्‍ताह का उद्देश्‍य एक ऊर्जा परिवर्तन पॉवर हाऊस के रूप में भारत की बढती दक्षता का प्रदर्शन करना है। इस कार्यक्रम में तीस हजार से अधिक प्रतिनिधि, एक हजार प्रदर्शक और पांच सौ वक्‍ता भागीदारी कर रहे हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

14 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

17 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

18 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

18 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.