Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के समापन सत्र को संबोधित करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी समापन बैठक को संबोधित करेंगे। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिनों की बैठक कल नई दिल्ली में एनडीएमसी कन्वेन्शन सेंटर में शुरू हुई थी। पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने बैठक का उद्घाटन किया। अपने उद्धाटन भाषण में जेपी नड्डा ने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से इस वर्ष नौ राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की विजय सुनिश्चित करने के लिए कोई भी कसर नहीं छोड़ने का आह्वान किया। पार्टी अध्यक्ष ने इस बात का भी उल्लेख किया कि 2024 के लोकसभा चुनावों के परिप्रेक्ष्य में भी यह वर्ष बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने यह भी कहा कि सबको हाल के गुजरात विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के काम करने के तरीके से सीख लेनी चाहिए। बैठक के पहले दिन के बारे में मीडिया को जानकारी देते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने जेपी नड्डा के उस वक्तव्य का उल्लेख किया, जिसमें उन्होंने कहा कि गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा की विजय ऐतिहासिक और असाधारण रही है। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि एक सौ लोकसभा क्षेत्रों में ऐसे मतदान केन्द्रों की पहचान की गई, जहां भाजपा कमजोर थी।

हम कमजोर बूथों को ठीक करना है। लोकसभा में सौ बूथ देना था, विधानसभा में 25 बूथ देना था। तो ऐसे 72 हजार बू‍थ चिन्हित किए गए हैं और अध्‍यक्ष जी ने बडे सुकून से कहा कि एक लाख 30 हजार बूथ पर हम लोग पहुंचे हैं, जिनको मजबूत करने का फैसला हुआ है।

कल शाम को एक और संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री और वरिष्ठ पार्टी नेता निर्मला सीतारामण ने बताया कि राष्ट्ररीय कार्यकारिणी की बैठक में केन्द्रीय मंत्री किरण रिजिजू की ओर से पेश किये गये राजनीतिक प्रस्ताव के नौ बिन्दुओं पर भी विचार किया गया। उऩ्होंने बताया कि सबसे पहले इस बात पर विचार हुआ कि किस तरह विपक्षी दल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के विरूद्ध अपमान जनक टिप्पणियां करके नकारात्मक अभियान चला रहे हैं।

प्रधानमंत्री के खिलाफ व्यक्तिगत अब्यूज लैंग्वेज के द्वारा निगेटि कैंपेन जो अपोजिशन बेबुनियाद आरोप लगाकर चला, वह सबमें हर एक में सुप्रीमकोर्ट के द्वारा नकारते हुए अपोजिशन के टीका टिप्पणी हुआ है। पेगासस स्पायवेयर के मामले में पी.एम. के खिलाफ निगेटिव बातें बोलने के बावजूद इतने कोर्ट में बेस्ड ऑन एवीडेंस जजमेंट सरकार के और प्रधानमंत्री के फेवर में आए अपोजिशन का बेबुनियाद कैंपेन को निगेटिव करवाया।

निर्मला सीतारमण ने कहा कि बैठक में इस बात की भी चर्चा हुई कि प्रधानमंत्री के प्रयासों से वैश्विक मंच पर भारत का कद बहुत बढ़ा है। जी-20 हो, या शंघाई सहयोग संगठन या फिर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में लघु अवधि के नेतृ्त्व- हर जगह भारत का नेतृत्व सफल है।

इससे पहले राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के शुभारंभ से पूर्व दिल्ली के पटेल चौक से सभा स्थल तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में रोड शो का भी आयोजन किया गया। इस में बड़ी संख्या में आम लोग और पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। उऩ्होंने सड़कों के किनारे जमा होकर प्रधानमंत्री का स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी ने हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया।

Leave a Comment

Recent Posts

सुरक्षित और पारदर्शी परीक्षा के दावों के बीच NEET 2026 की व्यवस्था पर सवाल, आखिर सुरक्षा तंत्र में कहां रह गई कमी?

 NEET 2026 को बनाया गया था ‘लीक-प्रूफ’, फिर भी कैसे फेल हो गया परीक्षा सुरक्षा… Read More

1 hour ago

ट्रंप के रहस्यमयी ‘Discombobulated’ संदेश के बाद ईरान-अमेरिका तनाव फिर सुर्खियों में, नई चेतावनियों से बढ़ी वैश्विक चिंता।

 ईरान युद्ध अपडेट: ट्रंप का रहस्यमयी ‘Discombobulated’ संदेश, अमेरिका ने फिर युद्ध शुरू करने की… Read More

2 hours ago

विशाल अजगर के ऊपर लेटी बच्ची का वीडियो इंटरनेट पर वायरल, परिवार के वीडियो बनाने पर लोगों ने जताई कड़ी नाराजगी।

 बिना डरे अजगर पर लेटी रही बच्ची, घरवाले बनाते रहे वीडियो, वायरल क्लिप देख भड़के… Read More

2 hours ago

This website uses cookies.