Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने दक्षिण कोरिया के राष्‍ट्रपति ली जे म्‍यूंग के साथ वार्ता की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज दक्षिण कोरिया के राष्‍ट्रपति ली जे म्‍यूंग के साथ नई दिल्‍ली में वार्ता की। इस बैठक के दौरान भारत और दक्षिण कोरिया ने खेल, संस्‍कृति और रचनात्‍मक उद्योग के क्षेत्रों में सहयोग सहित विभिन्‍न क्षेत्रों में कई समझौता ज्ञापन पर हस्‍ताक्षर किए।

इसमें औद्योगिकी सहयोग समिति की स्‍थापना तथा सूक्ष्‍म, लघु और मध्‍यम उद्यमों के क्षेत्र के समझौता ज्ञापन भी शामिल हैं। दोनों देशों ने भारत और दक्षिण कोरिया के बीच व्‍यापक आर्थिक साझेदारी समझौता और भारत कोरिया डिजिटल सेतु के ढांचे को उन्‍नत बनाने संबंधी वार्ता को फिर शुरू करने को लेकर साझा घोषणा पत्र का आदान-प्रदान किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने संयुक्‍त संवाददाता सम्‍मेलन में कहा कि लोकतांत्रिक मूल्‍यों, बाजार की अर्थव्‍यवस्‍था और कानून के प्रति सम्‍मान दोनों देशों के डीएनए में है। उन्‍होंने कहा कि दोनों देश हिन्‍द-प्रशांत क्षेत्र के लिए समान दृष्टिकोण साझा करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले दस वर्षों में दोनों देशों के बीच के संबंध व्‍यापक और गतिशील रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि राष्‍ट्रपति ली की यात्रा से दोनों देशों के बीच की विश्‍वसनीय साझेदारी भविष्‍य की साझेदारी में परिवर्तित होगा।

दक्षिण कोरिया के राष्‍ट्रपति ली जे म्‍यूंग ने कहा कि भारत वैश्विक दक्षिण के देशों में एक मार्गदर्शक के रूप में उभर चुका है। उन्‍होंने कहा कि दोनों देश रक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और पोत निर्माण में सहयोग को विस्‍तार देंगे।

homeas

Leave a Comment

Recent Posts

डाइविंग सपोर्ट क्राफ्ट परियोजना के चौथे जहाज़ डीएससी ए 23 (यार्ड 328) को नौसेना में शामिल किया गया

बंदरगाहों और तटीय जल में गोताखोरी (डाइविंग) अभियान के लिए डिज़ाइन किए गए पांच डाइविंग… Read More

2 hours ago

C-DOT ने सी-डॉट कोलैबोरेटिव रिसर्च प्रोग्राम (CCRP) के तहत जंप्स ऑटोमेशन एलएलपी के साथ एक MoU पर हस्ताक्षर किए

सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स (सी-डॉट) ने सी-डॉट कोलैबोरेटिव रिसर्च प्रोग्राम (सीसीआरपी) के तहत जंप्स… Read More

2 hours ago

ईरान ने अमेरिका के साथ दूसरे दौर की शांति वार्ता से इंकार किया

ईरान ने अमरीका के साथ दूसरे दौर की शांति वार्ता से इंकार कर दिया है।… Read More

2 hours ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल राजस्थान का दौरा करेंगे, देश के पहले ग्रीनफील्ड एकीकृत रिफाइनरी-सह-पेट्रोरसायन परिसर का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 21 अप्रैल 2026 को राजस्थान का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री बलोतरा के पचपदरा… Read More

4 hours ago

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में एक बस एक्सीडेंट में 10 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर के कनोटे गांव में एक बस एक्सीडेंट में 10 लोगों की मौत… Read More

7 hours ago

This website uses cookies.