Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने त्रिनिदाद और टोबैगो के पोर्ट ऑफ स्पेन में भारतीय समुदाय को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय की यात्रा साहस से भरी है। आज सुबह त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनके पूर्वज केवल प्रवासी नहीं थे, बल्कि एक शाश्वत सभ्यता के संदेशवाहक थे।

प्रधानमंत्री ने त्रिनिदाद और टोबैगो के नागरिकों को रामनगरी अयोध्‍या आने का भी निमंत्रण दिया।

इससे पहले, प्रधानमंत्री कल रात अपने पांच देशों के दौरे के दूसरे चरण में त्रिनिदाद और टोबैगो के पोर्ट ऑफ स्पेन पहुंचे। हवाई अड्डे पर त्रिनिदाद और टोबैगो की प्रधानमंत्री कमला प्रसाद बिसेसर ने अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने पोर्ट ऑफ स्पेन में अविस्मरणीय स्वागत के लिए स्थानीय भारतीय समुदाय के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

12 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

13 hours ago

This website uses cookies.