प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पोलैंड और यूक्रेन की सफल यात्रा के बाद आज दोपहर स्वदेश लौट आए। यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री ने वारसॉ में पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनल्ड टस्क के साथ वार्ता की। दोनों नेताओं ने संबंधों को और बेहतर बनाकर सामरिक भागीदारी करने का निर्णय लिया। उन्होंने और अधिक स्थायी, समृद्ध और सतत विश्व के लिए द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को और प्रगाढ़ करने की प्रतिबद्धता दोहराई। दोनों नेताओं ने यूक्रेन और पश्चिम एशिया में संघर्ष सहित महत्वपूर्ण क्षेत्रीय और आपसी हित के वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा की।
यूक्रेन में प्रधानमंत्री मोदी और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के बीच कीव में शिष्टमंडल स्तर की बैठक हुई। बैठक के दौरान यूक्रेन में सामुदायिक विकास परियोजनाओं, औषध नियंत्रण मानकों, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और कृषि सहित विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए चार समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बल देकर कहा कि यूक्रेन और रूस को अपने संघर्ष का समाधान तलाशना चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी ने भरोसा दिलाया कि शांति स्थापित करने के किसी भी प्रयास के लिए भारत सक्रिय भूमिका निभाने को तैयार है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment