प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों के नाम एक पत्र लिखकर उनसे विकसित भारत को कार्यरूप देने के लिए राय मांगी है। उन्होंने कहा है कि पिछले 10 वर्षों के दौरान देश ने ऊंची छलांगें लगाई हैं और जबरदस्त आर्थिक प्रगति देखी है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश परंपरा और आधुनिकता दोनों को साथ लेकर आगे बढ़ रहा है और भारत की समृद्ध राष्ट्रीय और सांस्कृतिक धरोहर पर बल दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज हर देशवासी को गर्व है कि भारत अपनी समृद्ध संस्कृति के साथ आगे बढ़ रहा है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कई योजनाओं और पहलों ने देश की तस्वीर बदल दी है। इनमें प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, मातृ वंदन योजना, जीएसटी को लागू करना, अनुच्छेद 370 को हटाना, नारी शक्ति वंदन अधिनियम और नए संसद भवन का उद्घाटन शामिल हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह बदलाव इसलिए संभव हुआ है कि जनता ने उनमें विश्वास व्यक्त किया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियो से विकसित भारत बनाने के संकल्प को मूर्त रूप देने के लिए समर्थन देने की अपील की है ताकि देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाया जा सके।
प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत केंद्र सरकार ने 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ से अधिक… Read More
भारत ने कांगो में इबोला प्रकोप को नियंत्रित करने में सहायता के लिए आपातकालीन चिकित्सा… Read More
केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री Jyotiraditya Scindia ने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के साथ मिलकर “मिशन… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘सेवा तीर्थ’ में प्रगति (PRAGATI) की 51वीं बैठक की अध्यक्षता की… Read More
महाराष्ट्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि जल जीवन मिशन और सिंचाई से जुड़ी सभी… Read More
भारत सरकार ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति पूरी… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment