Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोवा में मोपा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोवा में मोपा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। इसकी आधारशिला नवंबर 2016 में उनके द्वारा रखी गई थी। यह गोवा में दूसरा हवाई अड्डा होगा, पहला डाबोलिम में स्थित है। इस दौरान उनके साथ गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मौजूद रहे। इस हवाई अड्डे से निश्चित रूप से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। 2 हवाई अड्डा होने से कार्गो हब के रूप में भी गोवा के लिए संभावनाएं बहुत बढ़ गई हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, हमारे देश में आधारभूत संरचना को लेकर दशकों तक जो दृष्टिकोण रही उसमें सरकारों द्वारा लोगों की जरूरत से ज्यादा वोट बैंक को प्राथमिकता दी गई। इस वजह से अक्सर ऐसी परियोजनाओं पर हजारों करोड़ रुपए खर्च किए गए जिसकी जरूरत नहीं थी। इसी वजह से अक्सर जहां आधारभूत संरचना लोगों के लिए जरूरी हुआ करता था, उसे नजरअंदाज कर दिया जाता था।

प्रधानमंत्री ने कहा, जब अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार केंद्र मे थी तब इस हवाई अड्डे की प्लानिंग हुई थी। मगर उनकी सरकार जाने के बाद इस हवाई अड्डे के लिए बहुत कुछ नहीं किया गया। लंबे समय तक ये प्रोजेक्ट लटका रहा। 2014 के बाद हमने सभी प्रक्रियाएं तेजी से शुरू की और 6 साल पहले मैंने यहां आकर इसकी आधारशिला रखी। कई अड़चनों के बाद आज ये शानदार हवाई अड्डा बनकर तैयार है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

16 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

19 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

20 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

20 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.