Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि जिस प्रकार गंगा हजारों वर्षों से उत्तर प्रदेश की जीवनरेखा रही है, उसी प्रकार यह एक्सप्रेसवे भी राज्य के विकास की नई जीवनरेखा बनेगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बुनियादी ढांचा देश की तीव्र प्रगति और महत्वाकांक्षा को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश के एक छोर को दूसरे छोर से जोड़ता है, जिससे क्षेत्रीय संपर्क में उल्लेखनीय सुधार होगा। उन्होंने कहा कि यह परियोजना राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के विशाल अवसरों को राज्य के विभिन्न हिस्सों के करीब लाएगी।

गंगा नदी के ऐतिहासिक महत्व का उल्‍लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इसके आसपास से गुजरने वाले आधुनिक एक्सप्रेस-वे विकास की नई धमनियां बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी परियोजनाएं उत्तर प्रदेश के विकास को गति देने और भारत के उज्ज्वल भविष्य में योगदान देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बंगाल में दूसरे चरण का मतदान जारी है और रिपोर्टों से पता चला है कि पहले चरण की तरह ही बड़ी संख्या में लोग वोट डाल रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह लोकतंत्र के लिए एक अच्छा संकेत है। उन्होंने पश्चिम बंगाल के नागरिकों से लोकतंत्र के इस उत्सव में पूरे उत्साह के साथ भाग लेने की अपील की।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज देश में सबसे अधिक एक्सप्रेसवे वाला राज्य बन गया है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन वाली सरकार ने न केवल परियोजनाओं की आधारशिला रखी बल्कि समय पर उनके पूरा होने और उद्घाटन को भी सुनिश्चित किया। प्रधानमंत्री ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करके महिलाओं के साथ विश्वासघात करने के लिए समाजवादी पार्टी की आलोचना भी की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री की दूरदृष्टि के कारण राज्य में उन्नत बुनियादी ढांचा विकास को गति दे रहा है। उन्होंने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे से उत्तर प्रदेश के प्रमुख क्षेत्रों में संपर्क में उल्लेखनीय सुधार होगा। इस परियोजना को उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि एक्सप्रेसवे से औद्योगिक विकास, पर्यटन और रोजगार के नए अवसर खुलेंगे।

हाई-स्पीड कॉरिडोर से उत्तर प्रदेश में संपर्क में उल्लेखनीय वृद्धि होने की आशा है, साथ ही औद्योगिक निवेश, रसद, कृषि विपणन और क्षेत्रीय संतुलन को भी बढ़ावा मिलेगा। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा विकसित गंगा एक्सप्रेसवे, उत्तर प्रदेश के पश्चिमी, मध्य और पूर्वी क्षेत्रों को एक ही हाई-स्पीड कॉरिडोर से जोड़ेगा। यह राज्य का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे होगा। इससे मेरठ और प्रयागराज के बीच यात्रा का समय लगभग 12 घंटे से घटकर लगभग 6 घंटे हो जाएगा।

यह एक्सप्रेसवे 12 जिलों मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज से होकर गुजरेगा। इसमें शाहजहांपुर में साढे तीन किलोमीटर लंबी हवाई पट्टी भी शामिल है, जो भारतीय वायु सेना के विमानों के आपातकालीन उड़ान भरने और उतरने में सहायता करेगी।

इस परियोजना से औद्योगिक विकास, व्यापार, कृषि और पर्यटन सहित कई क्षेत्रों को बढ़ावा मिलने और पूरे क्षेत्र में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन किए। उन्होंने गर्भगृह में 20 मिनट तक पूजा-अर्चना की। मंदिर से बाहर निकलने के बाद भाजपा नेताओं ने उन्हें त्रिशूल और डमरू भेंट किए। प्रधानमंत्री ने त्रिशूल धारण किया। प्रधानमंत्री ने मंदिर परिसर में उपस्थित कुछ श्रद्धालुओं से भी बातचीत की।

homeas

Leave a Comment

Recent Posts

EAM डॉ. एस जयशंकर ने इक्वाडोर की विदेश मंत्री गैब्रिएला सोमरफेल्ड रोसेरो से मुलाकात की

नई दिल्ली: EAM डॉ. एस जयशंकर ने इक्वाडोर की विदेश मंत्री गैब्रिएला सोमरफेल्ड रोसेरो से… Read More

2 hours ago

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के दूसरे और आखिरी फेज़ में दोपहर 1 बजे तक लगभग 61.11% वोटिंग हुई

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में 142 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र… Read More

2 hours ago

भारत–केन्या संयुक्त व्यापार समिति की 10वीं बैठक नैरोबी में आयोजित, द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक सहयोग को मजबूत करने पर जोर

भारत-केन्या संयुक्त व्यापार समिति (जेटीसी) का 10वां सत्र 27-28 अप्रैल, 2026 को नैरोबी, केन्या में… Read More

2 hours ago

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के दूसरे और आखिरी फेज़ के लिए वोटिंग जारी

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के दूसरे और आखिरी फेज़ के लिए वोटिंग शुरू हो गई… Read More

7 hours ago

बीजेपी ने महाराष्ट्र विधान परिषद की नौ सीट पर द्विवार्षिक चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की

भारतीय जनता पार्टी ने महाराष्ट्र विधान परिषद की नौ सीट पर द्विवार्षिक चुनावों के लिए… Read More

7 hours ago

This website uses cookies.