Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नमो भारत ट्रेन का विस्तार करते हुए 17 किलोमीटर के अतिरिक्त खंड का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नमो भारत ट्रेन का विस्तार करते हुए 17 किलोमीटर के अतिरिक्त खंड का उद्घाटन किया। दुहाई से मोदीनगर नॉर्थ स्टेशन के बीच, 17 किलोमीटर के इस खंड पर नमो मेट्रो की सेवाएं आम नागरिकों के लिए शुक्रवार सुबह छह बजे से शुरु होंगी। दोनों दिशाओं में पहली ट्रेन सुबह छह बजे परिचालन शुरू करेगी और आखिरी ट्रेन टर्मिनल स्टेशनों – साहिबाबाद और मोदीनगर उत्तर से रात आठ बजे प्रस्थान करेगी।

इस अवसर पर मुरादनगर आरआरटीएस स्टेशन पर आयोजित उद्घाटन समारोह में आवासन और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि मुराद नगर से मोदी नगर नॉर्थ स्टेशन तक अतिरिक्त आरआरटीएस सेक्शन का शुभारंभ प्रगति की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है। उन्होनें कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में यह परियोजना ‘गति से प्रगति’ का प्रतीक है, क्योंकि पूरे आरआरटीएस कॉरिडोर पर काम युद्ध स्तर पर जारी है।

इस खंड के उद्घाटन के साथ अब नमो भारत सेवाएं दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर के 34 किमी लंबे सेक्शन पर निर्बाध रूप से उपलब्ध होंगी, जिसमें साहिबाबाद से मोदीनगर उत्तर तक आठ स्टेशन होंगे। इस कार्यक्रम में सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह भी उपस्थित थे। दिल्ली को मेरठ से जोड़ने वाले भारत के प्रथम आरआरटीएस कॉरिडोर की आधारशिला मार्च 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रखी गई थी।

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने सोमनाथ मंदिर को भारत की दृढ़ता, एकता और सभ्यतागत शक्ति का शाश्वत प्रतीक बताया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी पुनर्निर्मित सोमनाथ मंदिर के उद्घाटन के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्‍य… Read More

7 hours ago

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बिहार के लीची किसानों की परेशानी को गंभीरता से लेते हुए त्वरित और संवेदनशील पहल की

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बिहार के लीची किसानों की परेशानी को गंभीरता… Read More

9 hours ago

DRDO और भारतीय वायु सेना ने सामरिक उन्नत रेंज संवर्धन हथियार का पहला सफल उड़ान परीक्षण किया

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और भारतीय वायु सेना (आईएएफ) ने 7 मई, 2026… Read More

9 hours ago

सऊदी अरब ने अपने सैन्‍य ठिकानों और वायु क्षेत्र तक अमरीकी सेना की पहुंच रोकी

सऊदी अरब ने अपने सैन्‍य ठिकानों और वायु क्षेत्र तक अमरीकी सेना की पहुंच पर… Read More

13 hours ago

अमरीका की एक संघीय अदालत ने राष्‍ट्रपति ट्रम्‍प के दस प्रतिशत के नए वैश्विक टैरिफ को गैर कानूनी बताया

अमरीका की एक संघीय अदालत ने राष्‍ट्रपति ट्रम्‍प के दस प्रतिशत के नए वैश्विक टैरिफ… Read More

13 hours ago

तमिलनाडु में नई सरकार के गठन में देरी से राजनीतिक स्थिति अनिश्चित बनी हुई

तमिलनाडु में नई सरकार के गठन में देरी से राजनीतिक स्थिति अनिश्चित बनी हुई है।… Read More

13 hours ago

This website uses cookies.