प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 19 फरवरी, 2024 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे।
सुबह करीब 10:30 बजे, प्रधानमंत्री संभल जिले में श्री कल्कि धाम मंदिर का शिलान्यास करेंगे। इस अवसर पर, प्रधानमंत्री श्री कल्कि धाम मंदिर के मॉडल का अनावरण और सभा को संबोधित भी करेंगे। श्री कल्कि धाम का निर्माण श्री कल्कि धाम निर्माण ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा है, जिसके अध्यक्ष आचार्य प्रमोद कृष्णम हैं। इस कार्यक्रम में कई संत, धार्मिक नेता और अन्य गणमान्य लोग शामिल होंगे।
दोपहर लगभग 1:45 बजे, प्रधानमंत्री फरवरी 2023 में आयोजित यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 (यूपीजीआईएस 2023) के दौरान प्राप्त निवेश प्रस्तावों के चौथे ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह में पूरे उत्तर प्रदेश में 10 लाख करोड़ रुपये से अधिक लागत की 14000 परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। ये परियोजनाएं विनिर्माण, नवीकरणीय ऊर्जा, आईटी एवं आईटीईएस, खाद्य प्रसंस्करण, आवास एवं रियल एस्टेट, आतिथ्य एवं मनोरंजन और शिक्षा जैसे क्षेत्रों से संबंधित हैं। इस कार्यक्रम में लगभग 5000 प्रतिभागी भाग लेंगे, जिनमें प्रसिद्ध उद्योगपति, शीर्ष वैश्विक व भारतीय कंपनियों के प्रतिनिधि, राजदूत व उच्चायुक्त तथा अन्य गणमान्य अतिथि शामिल होंगे।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment