प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह गोवा में भारत ऊर्जा सप्ताह 2024 का उद्घाटन किया। ऊर्जा क्षेत्र में आगे बढ़ने की देश की प्रतिबद्धता के सिलसिले में यह एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने ऊर्जा क्षेत्र में भारत के अभूतपूर्व निवेश पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि देशभर में सस्ती ऊर्जा की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए इस क्षेत्र में इतना निवेश किया जा रहा है, जितना पहले कभी नहीं हुआ।
प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व में सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश होने के बावजूद निम्न कार्बन उत्सर्जन दर 4 प्रतिशत तक बरकरार रखने में भारत की उल्लेखनीय उपलब्धि के बारे में भी बताया।
प्रधानमंत्री ने ऊर्जा संबंधी मुद्दों पर विश्व को दिशा देने में नेतृत्व की भारत की भूमिका को भी रेखांकित किया और ऊर्जा के क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विस्तार के लिए देश के समर्पण की बात भी दोहराई।
Anthropic के Claude AI की खासियतें क्या हैं? Claude AI की सबसे बड़ी विशेषता इसका… Read More
अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More
वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका कब?' दिग्गज क्रिकेटर ने BCCI पर उठाए सवाल… Read More
YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment