नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करियप्पा ग्राउंड में NCC परेड में शामिल हुए। NCC कैडेट्स ने करियप्पा परेड ग्राउंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में वार्षिक NCC पीएम रैली में प्रदर्शन किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “NCC की यह रैली एक राष्ट्र, एक परिवार, एक भविष्य की भावना को निरंतर मजबूत कर रही है। 2014 में इस रैली में 10 देशों के कैडेट्स ने हिस्सा लिया था, आज यहां 24 मित्र देशों के कैडेट्स मौजूद हैं। इस वर्ष देश 75वा गणतंत्र दिवस मना रहा है, यह ऐतिहासिक पड़ाव देश की नारी शक्ति के लिए समर्पित रहा।”
प्रधानमंत्री ने कहा, “कभी बेटियों की भागीदारी सिर्फ सांस्कृतिक कार्यक्रमों तक सीमित रहती थी, आज दुनिया देख रही है कि भारत की बेटियां जल, थल, नभ और अंतरिक्ष में कैसे लोहा मनवा रहीं हैं। इसकी झांकी कल कर्तव्य पथ पर सबने देखी है। यह अचानक नहीं हुआ यह बीते 10 वर्षों के सतत प्रयास का परिणाम है। भारत की परंपरा में नारी को हमेशा एक शक्ति के रूप में देखा गया है।”
प्रधानमंत्री ने कहा, “मैं अक्सर कहता हूं कि यह जो अमृतकाल है यानि आने वाले जो 25 साल हैं उसमें हम जो विकसित भारत बनाने वाले हैं उसका लाभार्थी मोदी नहीं है, उसके सबसे बड़े लाभार्थी आप जैसे युवा हैं। इसके लाभार्थी जो विद्यार्थी अभी स्कूल, कॉलेज में हैं, वे लोग हैं।”
प्रधानमंत्री ने कहा, “मैं अक्सर मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत की बात करता हूं। यह दोनों अभियान युवाओं के लिए हैं, ये अभियान युवाओं को रोजगार के नए अवसर दे रहे हैं। सरकार के प्रयासों से 10 वर्षों में भारत की डिजिटल इकोनॉमी हमारी युवा शक्ति की नई ताकत बनेगी, हमारी युवा शक्ती की नई पहचान बनेगी।”
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी- एनटीए ने 28 मई को होने वाली संयुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा की… Read More
हाल के घटनाक्रमों और सीबीएसई के परिणामोत्तर सेवा पोर्टल के संबंध में छात्रों और अभिभावकों… Read More
गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि सरकार ने सभी जनजातीय समुदायों को समान नागरिक… Read More
भारत और अमेरिका अपने द्विपक्षीय संबंधों को एक नए स्तर पर ले जाने की लगातार… Read More
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी एक्शन मोड में हैं. उनकी सरकार में बुलडोजर की… Read More
पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सरकार बनने के बाद धड़ाधड़ फैसले हो रहे हैं. इसमें… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment