Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली से अपनी 3 दिवसीय अमेरिका यात्रा के लिए रवाना हुए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली से अपनी 3 दिवसीय अमेरिका यात्रा के लिए रवाना हुए

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी अमेरिका यात्रा के लिए रवाना हुए। वे वहां पहले व्यक्तिगत रूप से क्वाड नेताओं की समिट में भाग लेंगे, द्विपक्षीय बैठकें करेंगे और संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगे।

वे शुक्रवार को अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। दोनों देश अफगानिस्तान की स्थिति, बढ़ते कट्टरवाद, आतंकवाद और हिंद प्रशांत क्षेत्र, साइबर सुरक्षा, कोविड टीकाकरण और जलवायु परिवर्तन से संबंधित मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे।

विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने नई दिल्ली में मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति बाइडेन के बीच वाशिंगटन में होने वाली बातचीत में व्यापार, निवेश, रक्षा और सुरक्षा संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर बातचीत होने की संभावना है।

पहली बार प्रत्‍यक्ष रूप से अमेरिका, जापान, ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच क्वाड सुरक्षा के बारे में शुक्रवार को शिखर बैठक होगी।

पिछले छह महीने की अवधि में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी का यह पहला विदेशी दौरा है, जबकि जो बाइडेन के राष्‍ट्रपति का पद संभालने के बाद प्रधानमंत्री पहली बार यहां का दौरा करने जा रहे हैं। वाशिंगटन में 24 सितम्‍बर को क्‍वाड देशों के राष्‍ट्राध्‍यक्षों के शिखर सम्‍मेलन की मेजबानी अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडेन करेंगे। इस सम्‍मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ऑस्‍ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्‍कॉट मॉरिसन और जापान के प्रधानमंत्री याशिहिदे सुगा भी शामिल होंगे। इस वर्ष मार्च में हुए क्‍वाड देशों के वर्चुअल शिखर सम्‍मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने क्‍वाड को भारत-प्रशांत महासागर क्षेत्र में स्थिरता के लिए महत्‍वपूर्ण बताया था। अमेरिका के चुनिंदा शीर्ष स्‍तर के सीईओज़ के साथ प्रधानमंत्री 23 तारीख को मिलेंगे। वाशिंगटन में अपने दौरे के समापन के बाद प्रधानमंत्री 25 सितम्‍बर को न्‍यूयॉर्क में संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा के 76वें सत्र को सम्‍बोधित करेंगे।

Leave a Comment

Recent Posts

आमिर खान की तीसरी शादी बनी चर्चा का विषय, गौरी स्प्रैट संग शुरू की नई जिंदगी

आमिर खान की तीसरी शादी बनी चर्चा का विषय, गौरी स्प्रैट संग शुरू की नई… Read More

13 hours ago

Kusumgar IPO GMP Today: ग्रे मार्केट प्रीमियम में उछाल, जानें IPO की कीमत, GMP और Upstox पर आवेदन का तरीका

Kusumgar IPO GMP Today: निवेशकों में जबरदस्त उत्साह, ग्रे मार्केट में मजबूत संकेत Kusumgar IPO… Read More

19 hours ago

Dhamaal 4 Review: पुरानी कॉमेडी का नया धमाका या सिर्फ नॉस्टैल्जिया? जानें दर्शकों की राय

Dhamaal 4 Review: हंसी, मस्ती और नॉस्टैल्जिया का फुल डोज, लेकिन हर किसी को नहीं… Read More

19 hours ago

Karolína Muchová ने Coco Gauff को हराकर Wimbledon 2026 फाइनल में बनाई जगह

Karolína Muchová vs Coco Gauff: Wimbledon 2026 में रोमांचक मुकाबले के बाद Muchová फाइनल में… Read More

19 hours ago

France vs Morocco: फीफा विश्व कप 2026 क्वार्टर फाइनल में Mbappé की फ्रांस से मोरक्को की टक्कर

France vs Morocco: FIFA World Cup 2026 के क्वार्टर फाइनल में हाई-वोल्टेज मुकाबला France vs… Read More

19 hours ago

IU और Lee Jong Suk का चार साल पुराना रिश्ता खत्म, एजेंसियों ने ब्रेकअप की पुष्टि की

IU और Lee Jong Suk ने चार साल बाद किया ब्रेकअप, एजेंसियों ने दी आधिकारिक… Read More

19 hours ago

This website uses cookies.