प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल (27 अक्टूबर 2023) मध्य प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। प्रधानमंत्री अपराह्न लगभग 1:45 बजे सतना जिले के चित्रकूट पहुंचेंगे और श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट में आयोजित किए जाने वाले कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री रघुबीर मंदिर में पूजा-अर्चना और दर्शन करेंगे; श्री राम संस्कृत महाविद्यालय जाएंगे; स्वर्गीय श्री अरविंद भाई मफतलाल की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे और जानकीकुंड चिकित्सालय की नई शाखा या प्रकोष्ठ का उद्घाटन करेंगे।
प्रधानमंत्री इसके साथ ही स्वर्गीय श्री अरविंद भाई मफतलाल के शताब्दी जन्म वर्ष समारोह के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले एक सार्वजनिक कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट की स्थापना वर्ष 1968 में परम पूज्य रणछोड़दासजी महाराज ने की थी। परम पूज्य रणछोड़दासजी महाराज से श्री अरविंद भाई मफतलाल अत्यंत प्रेरित थे और उन्होंने ट्रस्ट की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
श्री अरविंद भाई मफतलाल देश की आजादी के बाद भारत के अग्रणी उद्यमियों में से एक थे, जिन्होंने देश की विकास गाथा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
प्रधानमंत्री अपने चित्रकूट दौरे के दौरान तुलसी पीठ भी जाएंगे। प्रधानमंत्री अपराह्न लगभग 3:15 बजे कांच मंदिर में पूजा-अर्चना और दर्शन करेंगे। प्रधानमंत्री तुलसी पीठ के जगद्गुरु रामानंदाचार्य का आशीर्वाद लेंगे और एक सार्वजनिक समारोह में भाग लेंगे, जहां वह तीन पुस्तकों यथा ‘अष्टाध्यायी भाष्य’, ‘रामानंदाचार्य चरितम’ और ‘भगवान श्री कृष्ण की राष्ट्रलीला’ का विमोचन करेंगे।
मध्य प्रदेश के चित्रकूट में तुलसी पीठ एक अत्यंत महत्वपूर्ण धार्मिक और सामाजिक सेवा संस्थान है। इसकी स्थापना जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने वर्ष 1987 में की थी। तुलसी पीठ हिंदू धार्मिक साहित्य के प्रमुख प्रकाशकों में से एक है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment