प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल जकार्ता में 20वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 18वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। प्रधानमंत्री मोदी शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए आज दो दिन की इंडोनेशिया यात्रा पर रवाना होंगे।
विदेश मंत्रालय में सचिव (पूर्व) सौरभ कुमार ने मीडिया को इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत आसियान संबंधों का दर्जा पिछले वर्ष रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाए जाने के बाद आसियान-भारत शिखर सम्मेलन का आयोजन पहली बार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री आसियान-भारत संबंधों में हुई प्रगति की समीक्षा करेंगे।
सौरभ कुमार ने कहा कि आसियान देशों के साथ भारत के संबंध एक्ट ईस्ट पॉलिसी और व्यापक हिंद-प्रशांत क्षेत्र के बारे में भारत के दृष्टिकोण का आधार स्तंभ है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष के शिखर सम्मेलन की विषय वस्तु “आसियान मामले : विकास का केंद्र” है। सौरभ कुमार ने कहा कि जी-20 शिखऱ सम्मेलन के कारण प्रधानमंत्री की यात्रा की अवधि सीमित रहेगी। सौरभ कुमार ने कहा कि भारत पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन का संस्थापक सदस्य है। उन्होंने कहा कि सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री तथा अन्य नेता पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन तंत्र को और सशक्त करने के उपायों पर चर्चा करेंगे तथा साथ ही क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय हितों के मामलों पर विचार भी साझा करेंगे।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment