प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज अमेरिका की तीन बड़ी कंपनियों गूगल, अमेजन और बोइंग के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों से मुलाकात की। गूगल के सुंदर पिचाई ने प्रधानमंत्री मोदी से कहा कि गूगल भारत में डिजिटलीकरण कोष में 10 अरब डॉलर का निवेश कर रहा है। उन्होंने यह घोषणा भी की कि गूगल अपना वैश्विक फिनटेक ऑरपरेशन केंद्र गुजरात के गिफ्ट सिटी में खोलेगा। सुंदर पिचाई ने कहा कि डिजिटल इंडिया का प्रधानमंत्री का दृष्टिकोण अन्य देशों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है।
अमेजन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एंड्र्यू जेस्सी ने कहा कि उनकी कंपनी भारत के सबसे बड़े निवेशकों में है और अमेजन भारत में पहले ही 11 अरब डॉलर का निवेश कर चुकी है। एंड्र्यू जेस्सी ने कहा कि इस निवेश में 15 अरब डॉलर की और वृद्धि की जाएगी।
बोइंग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डेविड कैलहून ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का भारत के विकास के प्रति जुनून सबसे महत्वपूर्ण बात है। उन्होंने कहा कि विमानन क्षेत्र में प्रधानमंत्री मोदी की विशेष दिलचस्पी है। उन्होंने कहा कि तकनीक और प्रौद्योगिकी के साथ नेतृत्व की पारदर्शिता किसी भी देश के लिए बेशकीमती होती है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से बात कर उनके… Read More
अक्षय तृतीया का त्यौहार आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। यह त्यौहार सौभाग्य… Read More
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की।… Read More
सुप्रीम कोर्ट ने देश भर में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment