जम्मू-कश्मीर आवास बोर्ड आर्थिक रुप से कमजोर और निम्न आय वर्ग के गैर स्थानीय लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी मिशन के तहत 336 फ्लैट आवंटित करेगा। हमारे जम्मू संवाददाता ने के अनुसार आवासीय बोर्ड ने ऑनलाइन माध्यम के जरिए जम्मू में अस्थाई या स्थाई रुप से रहने वाले लोगों से फ्लैट के आवंटन के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
आवासीय बोर्ड ने ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 15 मई निर्धारित की है। ये योजना आर्थिक रुप से कमजोर या निम्न आय वर्ग के शहरी प्रवासियों जैसे श्रमिक, शहरी गरीब, औद्योगिक कामगार, प्रवासी कामकाजी लोग, बाजार या व्यापार एसोसिएशन, शैक्षिक संस्थान/स्वास्थ्य संस्थान, होटल सेक्टर, लंबे समय तक रहने वाले पर्यटक या आगंतुक, छात्र या ऐसे श्रेणी के अन्य व्यक्तियों को किराए पर आवास की सुविधा भी उपलब्ध कराता है। यह जगह प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र गंग्याल और बारी ब्रह्मा से सटे हुए सुंजवान में स्थित है। यह इलाका चोवाधी और ट्रांसपोर्ट नगर, नरवाल के पास है। सभी फ्लैट भूकंपरोधी है और 290 स्क्वॉयर फीट के कारपेट एरिया वाले फ्लैट का किराया दो हजार दो सौ रुपये है। इन फ्लैट के रेंट एग्रीमेंट की शुरुआती अवधि तीन साल है और इसे बाद में पांच साल के लिए बढ़ाया जा सकता है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment