भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने ऑनलाइन ट्रेवल कंपनियों पर अनुचित व्यावसायिक गतिविधियों के लिए 392 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है। इनमें मेक माई ट्रिप, गोआईबिबो और होटल सेवा देने वाली ओयो शामिल हैं। आयोग ने मेक माई ट्रिप और गोआईबिबो के खिलाफ इस व्यवसाय में अपनी मजबूत स्थिति का दुरुपयोग करने और ओयो के साथ गैर -प्रतिस्पर्धी तालमेल के लिए कार्रवाई की है।
प्रतिस्पर्धा आयोग ने मेक माई ट्रिप और गोआईबिबो द्वारा अपने होटल साझेदारों पर मूल्य समानता और कमरों की उपलब्धता को लेकर बनाये गये दबाव की जांच की। आयोग ने पाया कि इन दोनों ने होटल साझेदारों को अपने कमरे किसी अन्य प्लेटफॉर्म या ऑनलाईन पोर्टल पर कम कीमत पर देने से मना किया। आयोग ने यह भी कहा कि एमएमटी ने अपने प्लेटफॉर्म पर ओयो को तरजीह दी जिससे कई अन्य प्रतिस्पर्द्धी बाजार से बाहर हो गये। इनकी ओर से भारी छूट और समानता स्थितियों के कारण बाजार में मेक माई ट्रिप और गोआईबिबो का वर्चस्व और बढ़ा। आयोग ने पाया कि उपभोक्ता मेक माई ट्रिप और गोआईबिबो की वेबसाइट की सूचनाओं पर भारी भरोसा रखते हैं और इसपर किसी भी गलत जानकारी से उनका निर्णय प्रभावित होता है।
हिंद महासागर पोत (आईओएस) सागर 14 अप्रैल 2026 को मालदीव के माले से छह दिवसीय… Read More
राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम (एनबीसीएफडीसी), जो सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के… Read More
केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने आज नई दिल्ली में अर्बन चैलेंज… Read More
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज महाराष्ट्र के नागपुर में एम्स नागपुर के दीक्षांत समारोह में… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सम्राट चौधरी को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर… Read More
पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी। हादसे में 6 श्रद्धालुओं की… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment