विश्व पर्यावरण दिवस 2021 दुनिया भर में ”पारितंत्र/ प्रकृति संरक्षण” की थीम के साथ मनाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य हर महाद्वीप और हर महासागर में प्रकृति/ पारितंत्र के पतन को रोकना और इस प्रक्रिया को उत्क्रमित करना है। इसलिए “पुनरकल्पना, पुनरुत्थान और संरक्षण”, यह पर्यावरण दिवस मनाने का नारा हैं। इस थीम में योगदान देते हुए फिल्म प्रभाग, 5 और 6 जून, 2021 को “प्रकृति के संग : पर्यावरण पर फिल्मोत्सव ” की ई-स्क्रीनिंग के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मना रहा है।
“प्रकृति के संग” की 2-दिवसीय विशेष स्क्रीनिंग में छह फिल्में शामिल होंगी जो पर्यावरण का पुनरुज्जीवन करने और प्रकृति के सह-अस्तित्व को फिर से परिभाषित करने का मजबूत संदेश देती हैं, जिसमें मानव और प्रकृति के अविभाज्य संबंध का पुनरुत्थान करने के लिए विभिन्न तरीकों का सुझाव दिया गया है। यह ई-स्क्रीनिंग फिल्म प्रभाग की वेबसाइट और यू-ट्यूब चैनल पर की जाएगी।
पॅकेज में स्क्रींनिग हो रही फिल्में हैं – द जंगल मैन लोईया (21 मिनट / अंग्रेजी / 2018 / फरहा खातून), लिविंग विथ नैचुरल वे (76 मिनट / अंग्रेजी / 2015 / संजीब पारासर), सालुमरादा थिमक्का – द ग्रीन क्रूसेडर (43 मिनट / कन्नडा/ 2019 / पी. राजेंद्रन) , क्लाइमेट चेंज (14 मिनट / अंग्रेजी- हिन्दी / 2019 / पी. एलप्पन), माय सन निओ ( १५ मिनिट / अंग्रेजी / 2021 / एस षन्मुगनाथन ), प्लास्टिक वर्ल्ड (7 मिनट / संगीत / 2017 / पौशाली गांगुली)।
ज्यूरिख, स्विट्जरलैंड डिजिटल इंजीनियरिंग कंसल्टिंग में ग्लोबल लीडर और एडेको ग्रुप का हिस्सा, अक्कोडिस की आज जारी… Read More
Iran Live Updates: ट्रंप बोले- ‘अब कोई नौसैनिक नाकाबंदी नहीं’, ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर… Read More
भारतीय शतरंज का दुनिया में दबदबा कायम, टीम MGD1 ने FIDE वर्ल्ड रैपिड टीम चैंपियनशिप… Read More
CUET UG Result 2026: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 49 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन का… Read More
वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, लिस्ट-ए क्रिकेट में जड़ी सबसे तेज फिफ्टी; 20 साल पुराना… Read More
तमिलनाडु में दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना चेन्नई: तमिलनाडु… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment