Categories: News-Headlines

पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के 15 राज्‍यों में 93 ठिकानों पर छापे मारे गए

राष्‍ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण, प्रवर्तन निदेशालय और कई राज्‍यों की पुलिस ने संयुक्‍त रूप से देश के विभन्‍न भागों में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के ठिकानों पर छापे मारे हैं। देश के 15 राज्‍यों में 93 स्‍थलों पर छापे मारे गए।

तलाशी में आपत्तिनजक दस्‍तावेज, नकदी, हथियार और बड़ी संख्‍या में डिजिटल उपकरण जब्‍त किए गए हैं। राष्‍ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण ने इन मामलों में केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, राजस्‍थान, उत्‍तर प्रदेश और तेलंगाना से सौ से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

इन लोगों पर आतंकवाद के लिए धन मुहैया कराने, हथियार चलाने का प्रशिक्षण देने और प्रतिबंधित संगठनों में शामिल होने के लिए लोगों को उकसाने का आरोप है।

पिछले कुछ वर्ष के दौरान देश के विभिन्‍न राज्‍यों में पी.एफ.आई. और इसके सदस्‍यों के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं। अभिकरण, पी.एफ.आई. के खिलाफ 19 मामलों की जांच कर रहा है।

NIA searches and arrests across India, in five cases. pic.twitter.com/IhDGYlZISE

— NIA India (@NIA_India) September 22, 2022

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी है। प्रधानमंत्री… Read More

21 minutes ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वीकार किया कि महत्वपूर्ण… Read More

3 hours ago

सरकार ने धोलेरा विशेष आर्थिक क्षेत्र में भारत के पहले चिप फैब्रिकेशन प्लांट की अधिसूचना जारी की

सरकार ने अधिसूचित किया है कि टाटा सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा गुजरात के धोलेरा… Read More

3 hours ago

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का फोन आया। बातचीत के दौरान,… Read More

3 hours ago

ईरान परमाणु हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले समृद्ध यूरेनियम को सौंपने पर सहमत: अमेरिकी राष्ट्रपति

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान परमाणु हथियार बनाने में… Read More

3 hours ago

ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भेंट की

ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.