पैसेंजर वैरियंट डोर्नियर (पीवीडी) को सौंपने के लिए नेशनल कोस्ट गार्ड, मॉरीशस के मेरीटाइम एयर स्क्वाड्रन में 13 सितंबर, 2021 को एक आधिकारिक समारोह आयोजित किया गया। मॉरीशस पुलिस बल को भारतीय नौसेना की ओर से पट्टे पर विमान प्रदान किया गया है। भूतल परिवहन एवं लाइट रेल, विदेश, क्षेत्रीय समन्वय एवं अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंत्री एलन गानू, भारत की उच्चायुक्त नंदिनी के. सिंगला, पुलिस आयुक्त और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति समारोह में उपस्थित थे।
मॉरीशस में भारत के उच्चायुक्त ने मॉरीशस और भारत के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों और नौसैनिक सहयोग पर जोर दिया, एक ऐसा संबंध जो समय के साथ विकसित हुआ है। उन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना द्वारा एमपीएफ को हवाई संचालन पर वर्तमान बढ़े हुए भार को ध्यान में रखते हुए सहायता के तौर पर एमएसएन 4059 को लीज पर प्रदान किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि अगले साल, एचएएल मॉरीशस को एक नया अत्याधुनिक पीवीडी सौंपेगा और इस खरीद को मॉरीशस सरकार के तहत क्रेडिट लाइन द्वारा सुगम बनाया गया है। सभा को भूतल परिवहन और लाइट रेल, विदेश मामले, क्षेत्रीय एकीकरण और अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंत्री एलन गानू ने संबोधित किया। उन्होंने भारत द्वारा दिए गए निरंतर समर्थन पर जोर देते हुए अपने भंडार से नेशनल कोस्टगार्ड के इस्तेमाल के लिए एक डोर्नियर प्रदान करने के लिए भारतीय नौसेना को धन्यवाद दिया। इसके बाद (पीवीडी) का अंतरिम पट्टा भारत के उच्चायुक्त नंदिनी के सिंगला द्वारा एलन गानू को आधिकारिक तौर पर सौंप दिया गया।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment