Categories: News-Headlines

पैरालंपिक खेल 2020 का उद्घाटन जापान की राजधानी टोक्यो में रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ

पैरालंपिक खेल 2020 जापान की राजधानी टोक्यो में रंगारंग कार्यक्रम के साथ शुरू हो गए हैं। टोक्यो 57 साल बाद दूसरी बार पैरालंपिक खेलों की मेजबानी कर रहा है। इस बार की थीम है- ‘हमारे पास पंख हैं’। उद्घाटन समारोह का आरंभ एक वीडियो के साथ हुई, जिसमें पैरा खिलाड़ियों की शक्ति को दर्शाया गया। इसके बाद ‘पैरा एयरपोर्ट’ के कर्मियों की पोशाक में रंगारंग कार्यक्रम पेश किया गया, जिसके बाद स्टेडियम में में शानदार आतिशबाजी का प्रदर्शन किया गया। इससे पहले अंतरराष्ट्रीय पैरालंपिक समिति के अध्यक्ष एंड्रयू पार्सन्स और जापान के सम्राट नारुहितो का स्टेडियम में स्वागत किया गया। चार बार के ओलंपिक फ्रीस्टाइल कुश्ती चैंपियन काओरी इको अन्‍य व्यक्तियों के साथ जापान के ध्वज को मंच पर लेकर आए। इसके बाद अन्य देशों के राष्ट्रीय ध्वज को भी स्टेडियम में लाया गया। भारतीय दल ने 17वें नंबर पर ओलंपिक स्‍टेडियम में प्रवेश किया। खेलों के इस महाकुंभ के उद्घाटन समारोह में भारत की ओर से टेक चंद ध्वजवाहक रहे। पैरालंपिक का आयोजन दर्शकों के बिना किया जाएगा। कोरोना महामारी की वजह से इन खेलों में स्टेडियम में प्रवेश नहीं मिलेगा।

The Indian contingent is here, led by Javelin maestro Tek Chand #TeamIndia #Paralympics #UnitedByEmotion #OpeningCeremony pic.twitter.com/hurSAzBnOA

— #Tokyo2020 for India (@Tokyo2020hi) August 24, 2021

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भारतीय दल को शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पैरालंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्‍व करने वाले खिलाडि़यों पर देश को गर्व है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

18 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

22 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

22 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

23 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.