Categories: News-Headlines

पेरिस ओलंपिक के के पहले दिन भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार शुरुआत की

पेरिस ओलिम्पिक के कल पहले दिन भारतीय खिलाडियों ने शानदार शुरुआत की। निशानेबाजों में महिलाओं की दस मीटर एयर राइफल स्‍पर्धा में मनु भाकर फाइनल में पहुंच गईं।

पेरिस ओलिम्पिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने पूल-बी के अपने पहले मैच में कल न्‍यूजीलैंड को तीन-दो से हरा दिया। पैनल्‍टी-स्‍ट्रोक में निर्णायक गोल कप्‍तान हरमनप्रीत सिंह ने किया। बैडमिंटन में पुरुष डबल्‍स में चिराग शेट्टी और सात्विक साईराज रेंकी रेड्डी की जोड़ी ने ग्रुप मैच में फ्रांस के लुकास कोरवी और रोनन लैबर की जोडी को हराया। पुरुष सिंगल्‍स में लक्ष्‍य सेन ने पांच बार के ओलिम्पिक विजेता ग्‍वाटेमाला के केविन कोर्डन को मात दी। टेबिल टेनिस में पुरुष सिंगल्‍स के पहले राउंड में हरमीत देसाई ने जॉर्डन के जैद आबो यमन को हरा दिया।

नौकायन में पुरुष सिंगल स्‍कल्‍स स्‍पर्धा में बलराज पंवार चौथा स्‍थान लेकर अगले चरण में प्रवेश कर गए हैं। महिलाओं की मुक्‍केबाजी स्‍पर्धा में, 54 किलोग्राम भारवर्ग में प्रीति पवार वियतनाम की वो-ती-किम-एन को पांच-शून्‍य से हराकर अगले दौर में पहुंच गई हैं। आज निशानेबाज मनु भाकर महिलाओं की दस मीटर एयर राइफल स्‍पर्धा के फाइनल में उतरेंगी।

भारतीय खिलाडी आज तीरंदाजी, टेबल टेनिस और बैडमिंटन में भी प्रतिस्पर्धा करते हुए नजर आएंगे। ओलिंपिक में भारत की सबसे कम उम्र की खिलाडी धिनिधि देसिंघु आज दोपहर महिलाओं की 200 मीटर फ्रीस्टाइल तैराकी में प्रतिस्‍पर्धा करती नजर आएंगी।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

8 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

11 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

11 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

12 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

1 day ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.