Categories: News-Headlines

पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क घटाने की केंद्र की घोषणा के बाद भाजपा शासित राज्यों ने वैट में कटौती की

पेट्रोल और डीजल पर उत्‍पाद शुल्क कम करने के केन्‍द्र के निर्णय के बाद भारतीय जनता पार्टी और एनडीए शासित कई राज्‍यों ने उपभोक्‍ताओं को राहत देने के लिए ईंधन पर मूल्‍य संवर्द्ध‍ित कर – वैट घटाने की घोषणा की है।

केन्‍द्र की घोषणा के कुछ देर बाद ही भाजपा और एनडीए शासित उत्‍तर प्रदेश, गुजरात, असम, गोवा, त्रिपुरा, कर्नाटक, उत्‍तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मणिपुर और बिहार सरकारों ने ईंधन पर वैट कम करने की घोषणा कर दी। उत्‍तर प्रदेश सरकार ने कहा कि राज्‍य में डीजल और पेट्रोल में बारह रुपये प्रति लीटर की कमी की जायेगी। गोवा के मुख्‍यमंत्री प्रमोद सावंत ने ईंधन पर सात रुपये प्रति लीटर की अतिरिक्‍त कमी की घोषणा की। इससे डीजल 17 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल बारह रुपये प्रति लीटर सस्ती हो जायेगी।

असम के मुख्‍यमंत्री हेमंत बिस्‍वसरमा ने भी पेट्रोल और डीजल पर वैट में सात रुपये प्रति लीटर की कमी की है। कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री ने भी पेट्रोल और डीजल पर वैट में सात रुपये प्रति लीटर की कमी की है। त्रिपुरा के मुख्‍यमंत्री बिप्‍लब देब, मणिपुर के मुख्‍यमंत्री एन. बिरेन सिंह और गुजरात के मुख्‍यमंत्री भूपेन्‍द्र पटेल ने भी पेट्रोल और डीजल पर वैट में इतनी ही कमी की घोषणा की है। एन.डी.ए. के नेतृत्‍व वाली बिहार सरकार ने भी पेट्रोल और डीजल पर वैट घटा दिया है। इससे बिहार में पेट्रोल साढे छह रुपये प्रति लीटर और डीजल ग्‍यारह रुपये नब्‍बे पैसे प्रति लीटर सस्‍ता हो जायेगा। उत्‍तराखंड सरकार ने पेट्रोल पर वैट दो रुपये प्रति लीटर की कमी की है इससे राज्‍य में पेट्रोल सात रुपये प्रति लीटर सस्‍ता हो जाएगा।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

14 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

18 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

18 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

19 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.