पेंटागन ने कहा है कि भारत-अमेरिका रक्षा संबंधों में क्रांतिकारी परिवर्तन और अतुल्य गति आई है। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने दक्षिण एशिया मामलों के निदेशक सिद्धार्थ अय्यर ने कहा कि दोनों देशों के बीच रक्षा संबंध अब प्रमुख मुद्दों पर मतभेदों के बजाए समग्र प्रक्रिया और गति से अधिक परिभाषित हैं। उन्होंने अमेरिका-भारत रक्षा साझेदारी के भविष्य पर गोलमेज सम्मेलन में यह बात कही। यह सम्मेलन प्रौद्योगिकी सहयोग और समुद्री रणनीति पर केन्द्रित था।
सिद्धार्थ अय्यर ने कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बीच निरंतर संपर्क से दोनों देशों के संबंधों के महत्व का पता चलता है। उन्होंने कहा कि कैलेण्डर वर्ष में शायद ही कोई ऐसा महीना रहा होगा, जब दोनों पक्षों के बीच उच्चस्तरीय संपर्क न हुआ हो और उसमें भी दोनों सरकारों के बीच मध्यम स्तर का विचार-विमर्श तो हुआ ही होगा।
अमेरिकी विदेश मंत्रालय के राजनीतिक-सैन्य अधिकारी रयान हॉलीवे ने कहा कि भारत के साथ अमेरिका की साझेदारी विश्व के सबसे अधिक महत्वपूर्ण संबंधों में से एक है।
उन्होंने कहा कि रणनीतिक साझेदारी मुफ्त और खुले हिन्द-प्रशान्त क्षेत्र तथा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण स्तम्भ है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment