एक राष्ट्र एक चुनाव के मुद्दे पर बनी समिति की आज नई दिल्ली में पहली बैठक होगी। सरकार ने दो सितंबर को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में आठ सदस्यों की समिति की अधिसूचना जारी की थी। इस समिति को लोकसभा और राज्य विधान सभाओं के चुनाव एक साथ कराने के मुद्दे पर विचार करने का दायित्व दिया गया है। समिति भारतीय संविधान की मौजूदा व्यवस्था और वैधानिक प्रावधानों को ध्यान में रखते हुए अपनी सिफारिशें देगी।
समिति इस पर भी विचार करेगी कि क्या संविधान में संशोधन के लिए राज्यों के अनुमोदन की आवश्यकता होगी। समिति सभी संबंधित पक्षों के साथ विचार-विमर्श करेगी तथा इस मुद्दे पर गहन अनुसंधान और संबधित दस्तावेज तैयार करेगी। भारत में एक राष्ट्र एक चुनाव की परिकल्पना का उद्देश्य लोकसभा और राज्य विधानसभा के चुनावों को एक साथ आयोजित करना है। यह चुनाव किसी एक दिन या एक समयावधि में कराये जाने का प्रस्ताव है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment