Categories: News-Headlines

पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग, डायना एडुल्जी और अरविंद डी सिल्वा को ICC क्रिकेट हॉल ऑफ फेम में शामिल

सहवाग ऐसे पहले भारतीय खिलाडी है, जिन्‍होने अपने टैस्‍ट करियर में दो बार तिहरा शतक लगाया हैं। वहीं एडल्‍जी ने लगभग तीन दशकों तक भारतीय महिला टीम की कप्‍तानी की है।

भारत के पूर्व सलामी बल्‍लेबाज वीरेन्‍द्र सहवाग पूर्व महिला टैस्‍ट कप्‍तान डायना एडल्‍जी और श्रीलंका के महान खिलाडी अरविंद डी सिल्‍वा को आईसीसी के हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है। अंतर्राष्‍ट्रीय क्रिकेट परिषद आईसीसी ने आज इनके नाम की घोषणा की।

सहवाग ऐसे पहले भारतीय खिलाडी है, जिन्‍होने अपने टैस्‍ट करियर में दो बार तिहरा शतक लगाया हैं। वहीं एडल्‍जी ने लगभग तीन दशकों तक भारतीय महिला टीम की कप्‍तानी की है और बांए हाथ की स्पिन गेंदबाज के तौर पर 54 अंतर्राष्‍ट्रीय मैचों में 100 विकेट हासिल किए है।

श्रीलंका के अरविंद डी सिल्‍वा ने 1996 में श्रीलंका को विश्‍वकप जीतवाया था। अरविंद सिल्‍वा ने 18 साल के अंतर्राष्‍ट्रीय करियर में 20 टैस्‍ट शतक लगाए। आईसीसी ने अरविदं डी सिल्‍वा, एडल्‍जी और सहवाग को खेलों में इनके लंबे इतिहास को देखते हुए हॉल ऑफ फेम में 110, 111 और 112वें स्‍थान पर जगह दी है।

15 नवंबर को मुम्‍बई के वानखेडे स्‍टेडियम में क्रिकेट विश्व कप के पहले सेमीफाइनल के दौरान एक विशेष समारोह में इन्‍हें हॉल ऑफ फेम में शामिल किया जाएगा।

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वीकार किया कि महत्वपूर्ण… Read More

39 minutes ago

सरकार ने धोलेरा विशेष आर्थिक क्षेत्र में भारत के पहले चिप फैब्रिकेशन प्लांट की अधिसूचना जारी की

सरकार ने अधिसूचित किया है कि टाटा सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा गुजरात के धोलेरा… Read More

39 minutes ago

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का फोन आया। बातचीत के दौरान,… Read More

39 minutes ago

ईरान परमाणु हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले समृद्ध यूरेनियम को सौंपने पर सहमत: अमेरिकी राष्ट्रपति

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान परमाणु हथियार बनाने में… Read More

39 minutes ago

ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भेंट की

ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से… Read More

3 hours ago

NHRC ने उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में ईंट भट्टों में कथित बंधुआ मजदूरी के 216 मामलों की ऑनलाइन सुनवाई की

भारत के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में… Read More

3 hours ago

This website uses cookies.