पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल नेता शरद यादव का निधन हो गया है। वे पिछत्तर वर्ष के थे। उनकी पुत्री ने सोशल मीडिया पर इस खबर की पुष्टि की है। शरद यादव कुछ समय से बीमार चल रहे थे और अस्पताल में भर्ती थे। उन्होंने गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि सत्तर के दशक में छात्र नेता रहे शरद यादव ने सदैव लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए संघर्ष किया। राष्ट्रपति ने कहा कि शरद यादव संसद में राष्ट्रीय स्तर पर वंचितों की सशक्त आवाज़ थे।
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री और दिग्गज सांसद शरद यादव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। अपने संदेश में जगदीप धनखड़ ने कहा कि शरद यादव एक लोकप्रिय नेता, प्रशासक और सार्वजनिक जीवन में उच्च आदर्शवादी व्यक्ति थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि दिग्गज नेता शरद यादव के निधन से उन्हें अत्यंत दुख हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि डॉ. लोहिया के आदर्शों से प्रेरित शरद यादव ने सार्वजनिक जीवन की लंबी अवधि में स्वय को सांसद और मंत्री के रूप में प्रतिष्ठित किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि वे उनके साथ हुई बातचीत को सदैव अपनी स्मृति में संजो कर रखेंगे।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment